उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ स्टेशन का किया निरीक्षण

सर्कुलेटिंग एरिया में यातायात एवं पार्किंग व्यवस्था को बेहतर बनाने के दिए निर्देश

लखनऊ : 24 अगस्त .2026 को मंडल रेल प्रबंधक, उत्तर रेलवे, लखनऊ मंड सुनील कुमार वर्मा ने लखनऊ रेलवे स्टेशन का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने सर्कुलेटिंग एरिया एवं यातायात व्यवस्था का जायजा लिया l उन्होंने स्टेशन परिसर में खड़े वाहनों को निर्धारित पार्किंग स्थल में खड़ा कराने तथा वाहनों के अनावश्यक जमाव को रोकने के निर्देश आरपीएफ को दिए, जिससे यात्रियों एवं उनके परिजनों को स्टेशन परिसर में आवागमन में सुविधा हो और यातायात व्यवस्था सुचारु बनी रहे।

निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने स्टेशन परिसर में जल निकासी एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं का भी जायजा लिया। सर्कुलेटिंग एरिया मे जल निकासी व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने तथा साफ-सफाई की व्यवस्था को बेहतर बनाए रखने हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया । मंडल रेल प्रबंधक ने अधिकारियों को निर्देशित किया कि स्टेशन परिसर में यात्री सुविधाओं, स्वच्छता एवं यातायात व्यवस्था की नियमित निगरानी की जाए तथा यात्रियों से संबंधित किसी भी समस्या का त्वरित समाधान सुनिश्चित किया जाए।
इस अवसर पर स्टेशन निदेशक  गौरव दीक्षित सहित मंडल के वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button