उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

दलित-पिछड़ों के उत्थान में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका पर विचार गोष्ठी आयोजित 

लखनऊ : दलित-पिछड़ों के उत्थान में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका पर विचार गोष्ठी का आयोजन शनिवार 19 अप्रैल को उत्तर प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में किया गया.

गोष्ठी को संबोधित करते हुए मुख्य वक्ता पंकज श्रीवास्तव प्रवक्ता ए आई सी सी ने कहा कि आज हमें संविधान के मूल भाव को बचाने के लिए संघर्ष करना होगा। हमसे वोटिंग राइट छीना जा रहा है और हमसे देशभक्ति का प्रमाण मांगा जा रहा है। जो लोग संविधान की शपथ लेकर सत्ता पर काबिज हैं, वही आज संविधान को नष्ट कर रहे हैं। वे भूल रहे हैं कि वे देश के राजा नहीं, बल्कि चुने हुए प्रतिनिधि हैं और उन्हें संविधान के अनुसार सीमित समय तक कार्य करने का अधिकार प्राप्त है।

श्री श्रीवास्तव ने कहा कि आज राहुल गांधी को डराने की कोशिश की जा रही है, लेकिन वे उस परिवार के वंशज हैं जिनकी रगों में शहादत का खून है। वे न डरने वाले हैं और न किसी लालच में आने वाले। उनकी सदस्यता छीनी गई, उनका घर छीना गया, लेकिन उन्होंने कहा कि हम महात्मा गांधी के रास्ते पर चलने वाले लोग हैं। महात्मा गांधी ने कहा था—“हमने कानून तोड़ा है, तो मुझे जेल में डालो।”

उन्होंने कहा कि आज़ादी से पहले का भारत ऐसा था जहाँ जाति के आधार पर भेदभाव था और संपत्ति जागीरदारों व जमींदारों तक सीमित थी। मेहनतकशों का उस पर कोई अधिकार नहीं था। यह बदलाव तब संभव हुआ जब आज़ाद भारत में डॉ. अंबेडकर के नेतृत्व में संविधान बना और दलितों, पिछड़ों व शोषितों के अधिकार सुनिश्चित हुए।

उन्होंने कहा कि पिछड़ों और दलितों के उत्थान में कांग्रेस की ऐतिहासिक भूमिका रही है। यूपीए सरकार में पिछड़ी जातियों को शिक्षा संस्थानों में आरक्षण मिला, जिसका परिणाम आगे नौकरियों में उनकी बढ़ती भागीदारी के रूप में दिखा। इसके अतिरिक्त बैंकों का राष्ट्रीयकरण और जमींदारी उन्मूलन भी महत्वपूर्ण कदम रहे।

उन्होंने कहा कि जो लोग आज बाबा साहब की मूर्ति पर माला चढ़ाते हैं, उनके पूर्वजों ने उस समय पंडित नेहरू और महात्मा गांधी के पुतले जलाए थे जब दलितों के हक-अधिकार की बात की गई थी।

उन्होंने कहा कि आज जब कोई महिला स्वतंत्रता से अपने साथी के साथ पार्क में बैठती है, तो बजरंग दल के लोग लाठी लेकर उसे दौड़ाने लगते हैं—यह बाबा साहब के स्वतंत्रता के विचारों पर हमला है।

उन्होंने कहा कि हमें समाज के बीच जाकर भाजपा और संघ द्वारा प्रसारित आरोपों का तथ्यात्मक खंडन करना चाहिए और सच्चाई देश के सामने लानी चाहिए।
गोष्ठी का संचालन डाक्टर अमित राय ने किया कार्यक्रम में मुख्य अतिथि का स्वागत पुष्पेंद्र श्रीवास्तव के भाषण से हुआ मंच पर उपस्थित विधि विभाग के अध्यक्ष आसिफ रिज़वी जी, संजय शर्मा जी,अनामिका यादव जी, उपस्थित रहे।
इस अवसर पर पूर्व अध्यक्ष वेद त्रिपाठी, नरेंद्र गौतम बृज मौर्य प्रियंका गुप्ता, हमाम वहीद अमानुररहमान, सहित सम्मानित कार्यकर्ता वरिष्ठ नेता उपस्थित रहे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button