झूले लाल पार्क गोमती नदी के एक किलोमीटर तट पर फैले हुए कचरे को स्वच्छता अभियान चलाकर एक स्थान पर एकत्रित किया
गोमती नदी स्वच्छता अभियान का 437वां दिन

लखनऊ : 4 अक्टूबर 2026 गोमती नदी में बढ़े हुए जल स्तर के बावजूद स्वच्छ पर्यावरण सेना द्वारा चलाए गए गोमती नदी स्वच्छता अभियान के 437वें रविवार दिवस पर कई अलग संगठनों ने संयुक्त रूप से भागीदारी करते हुए हनुमान सेतु निकट झूले लाल पार्क गोमती नदी के एक किलोमीटर तट पर फैले हुए कचरे को स्वच्छता अभियान चलाकर एक स्थान पर एकत्रित किया।
लोगों से गोमती नदी में तथा आसपास कूड़ा कचरा देवी देवताओं की मूर्तियों को न डालने की अपील की गई। स्वच्छ पर्यावरण सेना लखनऊ के संयोजक रणजीत सिंह के नेतृत्व में विष्णु तिवारी उदय सिंह आनंद वर्मा, शिव सोनी, नाथ शरण त्रिपाठी परवेश यादव विवेक जोशी संजय वर्मा , पवन कुमार, पलक, अर्चना सिंह, मनोज सिंह, आशीष तिवारी आयुष बंसल, जे पी गुप्ता, रिंकू सिंह , पंकज तिवारी ललित कश्यप , प्रहलाद सिंह , सिटी मांटेसरी स्कूल के गेम टीचर्स सुजीत झा रुचि कपूर कविता मिश्रा श्रवण तिवारी सहित छात्र एवं छात्राओं ने,महामाया राजकीय महाविद्यालय महोना लखनऊ की एनसीसी कैडेट्स
20 यू पी गर्ल्स बटालियन की
एनसीसी प्रभारी लेफ्टिनेंट डॉ प्रीती चंद नेगी.
कैडेट्स – सरिता, सोनिया, प्राची, काजल, पलक, अंजलि, कीर्ति, राधा, श्रेया, कनक, अनुष्का ने तथा रोटरी क्लब की भारती गुप्ता माही भान, मनिंदर सक्सेना, प्रदीप बालियान ,शोभित गुप्ता, सुधम चंदवानी , आनंद पांडेय, नरेश नैनी, डा वी एस निगम , ज्योति निगम ने गोमती नदी तट पर स्वच्छता अभियान चलाया ।


