उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जो चेहरे आज दिन में दो तीन बार जंतर मंतर के आसपास मंडराते हैं यह वही चेहरे हैं जो जुलाई में सी.जे.पी. आंदोलन में दिखाई देते थे : प्रवीण शंकर कपूर 

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने कहा है कि यह अत्यंत खेदपूर्ण है कि मुट्ठीभर कम्युनिस्ट विचारधारा से जुड़े लोग दिल्ली का राजनीतिक वातावरण खराब करने और कानून व्यवस्था भंग करने पर आमादा हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि जो चेहरे आज दिन में दो तीन बार जंतर मंतर के आसपास मंडराते हैं यह वही चेहरे हैं जो जुलाई में सी.जे.पी. आंदोलन में दिखाई देते थे।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि आम आदमी पार्टी और उसके कम्युनिस्ट साथी दिल्ली से 50 लोग भी जुटाने में विफल हो रहे हैं, जो कुछ लोग आते भी हैं, हमने कल विडिओ देखे की या तो पंजाब से एक दो बस रोज लाई जा रही हैं या फिर जे.एन.यू. के कम्युनिस्ट विचारधारा के छात्र आते हैं और सरकार विरोधी भद्दे असभ्य नारे लगाते हैं।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि सौरभ भारद्वाज का आंदोलन स्थल से उठाए जाने का विडिओ एक्स पोस्ट पर डालना हास्यास्पद है। खेदपूर्ण है की दिल्ली की जनता द्वारा नकारे गये “आप” नेता आज वोट के अधिकार के नाम पर उस कांग्रेस के साथ मिल कर आंदोलन कर रहे हैं जिसने आपातकाल लगा कर देश की जनता के सभी फंडामेंटल अधिकार छीने थे।

क्या “आप” एवं कम्युनिस्ट चाहते हैं की पुलिस उन्हे मनमानी कर दिल्ली की कानून व्यवस्था बिगाड़ने की छूट दे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button