उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गोमती नगर जैन मंदिर में मनाया गया क्षमावाणी पर्व व विश्व मैत्री दिवस

लखनऊ। गोमती नगर जैन मंदिर में रविवार को क्षमावाणी पर्व और विश्व मैत्री दिवस धूमधाम से मनाया गया। मंत्री आलोक जैन ने बताया कि इस पर्व का भाव है- मैं सभी प्राणियों को क्षमा करता हूं, सभी जीव मुझे क्षमा करें, सबके प्रति मेरा मैत्री भाव है।

कार्यक्रम का शुभारंभ आशिका, रिद्धिमा और आरना के मंगलाचरण से हुआ। अनीता जैन, सुधीर, जूली और सुनीता ने महावीर वंदना प्रस्तुत की। शिल्पी जैन ने भजन, महिला मंडल की अनीता आलोक, रश्मि, मोना, अर्चना, रीना और मनीषा ने दशधर्म पर कव्वाली और वैशाली, स्वाति, कनिका, तनुप्रिया व दीपिका ने क्षमा पर्व पर नृत्य प्रस्तुत किया। पाठशाला के बच्चों ने तीन लोक की यात्रा का मंचन किया।

दस दिन तक उपवास-व्रत करने वाले प्रांजल, मोना सहित मेधावी बच्चों, पाठशाला शिक्षिका अल्पना, पंडित पीयूष जैन, विकास जैन और माली सुरेश तिवारी का सम्मान किया गया। वर्ष भर मंदिर में लाडू की व्यवस्था करने वाली दीपिका जैन को भी सम्मानित किया गया।

स्व. ऊषा जैन की स्मृति में परिवार की ओर से 12वीं बोर्ड में लखनऊ में सर्वाधिक अंक लाने वाली जैन छात्रा को 11,000 रुपये का पुरस्कार दिया गया। कार्यक्रम में पीके जैन, महावीर गंगवाल, प्रदीप जैन, आलोक जैन, विशाल जैन सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहे। संचालन दीपाली जैन ने किया।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button