संघर्ष और समर्पण को मिला सम्मान, अबुजर बने राष्ट्रीय सचिव

मोहम्मद सैफ साबरी
लखनऊ। राजनीति केवल सत्ता प्राप्ति का माध्यम नहीं, बल्कि विचारों, सिद्धांतों और जनसेवा के संकल्प को धरातल पर उतारने का नाम है। जब किसी संगठन में संघर्षशीलता, निष्ठा और कर्मठता को सम्मान मिलता है, तो वह केवल एक व्यक्ति की उपलब्धि नहीं होती, बल्कि पूरी विचारधारा के लिए नई ऊर्जा और उत्साह का संचार करती है।
समाजवादी विचारधारा के विस्तार और संगठन को नई धार देने की इसी कड़ी में समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव जी के अनुमोदन से समाजवादी लोहिया वाहिनी ने संगठनात्मक दायित्व का विस्तार करते हुए लखनऊ के ऊर्जावान और जुझारू साथी श्री अबुजर को लोहिया वाहिनी की राष्ट्रीय कार्यकारिणी में राष्ट्रीय सचिव के महत्वपूर्ण दायित्व से नवाजा है।
यह मनोनयन महज एक पद की प्राप्ति नहीं, बल्कि निरंतर संघर्ष, संगठन के प्रति प्रतिबद्धता और समाजवादी विचारधारा के प्रति अटूट निष्ठा का सम्मान माना जा रहा है। अबुजर को मिली यह जिम्मेदारी ऐसे समय में महत्वपूर्ण है, जब संगठन को युवा ऊर्जा, वैचारिक स्पष्टता और जनसरोकारों से जुड़ी सक्रिय राजनीति की आवश्यकता है।
पार्टी नेतृत्व को विश्वास है कि श्री अबुजर अपने नए दायित्व का निर्वहन पूरी निष्ठा, अनुशासन और समर्पण के साथ करते हुए डॉ. राममनोहर लोहिया के समाजवादी चिंतन को जन-जन तक पहुंचाने में प्रभावी भूमिका निभाएंगे। सामाजिक न्याय, समानता, लोकतांत्रिक मूल्यों और वंचित तबकों की आवाज को मजबूत करना उनके सांगठनिक सफर की महत्वपूर्ण कसौटी होगी।
दरअसल, संगठन की असली शक्ति उसके पदों में नहीं, बल्कि उन कार्यकर्ताओं की प्रतिबद्धता में निहित होती है जो विपरीत परिस्थितियों में भी विचारधारा का दामन नहीं छोड़ते। अबुजर का यह दायित्व भी उसी विश्वास और उम्मीद का प्रतीक है कि युवा नेतृत्व समाजवादी आंदोलन को नई दिशा, नई ऊर्जा और नया विस्तार प्रदान करेगा।
राष्ट्रीय सचिव के रूप में नई जिम्मेदारी मिलने पर अबुजर को हार्दिक बधाई एवं उज्ज्वल कार्यकाल के लिए शुभकामनाएँ। उम्मीद है कि उनका अनुभव, ऊर्जा और संगठन के प्रति समर्पण समाजवादी लोहिया वाहिनी के कारवां को और अधिक सशक्त एवं गतिशील बनाएगा।



