दिल्ली जलबोर्ड एवं निगम कर्मियों को उनकी मेहनत से जलभराव रोकने के लिए साधुवाद : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की आज जिस तरह दिल्ली में भारी बरसात के बाद कहीं से विशेष जलभराव का समाचार नही मिला और जहां भरा भी वहां से भी बरसात रूकने के कुछ ही मिनटों में साफ हो गया।
एक बड़े निजी टी.वी. चैनल ने तो खबर में कहा – कहा गायब हो गया 15 मिट में दिल्ली की सड़कों से पानी ?
हर्ष मल्होत्रा ने कहा है की 2025 को थोड़ा छोड़ दें तो विगत 27 वर्ष से हर वर्ष दिल्ली मानसून में थोड़ी सी बरसात में जलमग्न हो जाती थी पर भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार ने दिल्ली को जलभराव की समस्या से लगभग मुक्त करवा दिया है।
दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि दिल्ली सरकार एवं निगम प्रशासन की सुदृढ प्लानिंग एवं
दिल्ली जलबोर्ड, दिल्ली नगर निगम के कर्मियों की मेहनत का परिणाम है की दिल्ली के अधिकांश हिस्से अब जलभराव से मुक्त हुए हैं। उन्होने दिल्ली जलबोर्ड एवं निगम कर्मियों को उनकी मेहनत से जलभराव रोकने के लिए साधुवाद दिया है।
हर्ष मल्होत्रा ने कहा है कि रेखा गुप्ता सरकार के अथक प्रयास से आज 75% दिल्ली में सुधार दिखा है, दिल्ली वाले आश्वस्त रहें 2027 के बाद बरसात में लम्बा जलभराव भूली बिसरी बात होगी।


