उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

रेखा गुप्ता सरकार ने अपने सेवा काल के प्रारम्भ में ही “दिल्ली लक्ष्मी योजना” लागू कर महिलाओं को सम्मान दिया है : योगिता सिंह

'हम 1 अगस्त से "दिल्ली लक्ष्मी योजना" का पोर्टल आवेदन खोलने के निर्णय का स्वागत करते हैं'

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष हर्ष मल्होत्रा एवं महामंत्री  योगिता सिंह ने दिल्ली की भाजपा सरकार द्वारा 1 अगस्त से “दिल्ली लक्ष्मी योजना” का पोर्टल आवेदन खोलने के निर्णय का स्वागत किया है और कहा है की इसी के साथ श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार ने मात्र 17 माह में भाजपा के 2025 चुनाव संकल्प पत्र का एक महत्वपूर्ण संकल्प पूरा किया है।

श्री मल्होत्रा ने कहा है की दिल्ली एवं देश की जनता ने देखा है की विगत अरविंद केजरीवाल सरकार ने 10 वर्ष दिल्ली की बहनों को 1000 रूपये के भत्ते का सपना दिखाया पर एक रुपया नही दिया वहीं भाजपा सरकार ने मात्र 17 माह में ना सिर्फ अपना वादा पूरा किया है बल्कि 2500 रुपये देकर जरूरतमंद महिलाओं की आकांक्षा पूरी की है।

योगिता सिंह ने कहा है कि जहां रेखा गुप्ता सरकार ने अपने सेवा काल के प्रारम्भ में ही “दिल्ली लक्ष्मी योजना” लागू कर महिलाओं को सम्मान दिया है वहीं अरविंद केजरीवाल की पंजाब सरकार ने चुनाव से 6 माह पहले महिला सम्मान राशि की एक किश्त जारी करके इसका चुनावी रेवड़ी की तरह प्रयोग किया है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button