यह खेदपूर्ण है की आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज राजनीतिज्ञ कम झूठ एवं भ्रम के सौदागर अधिक हैं : प्रवीण शंकर कपूर

यह खेदपूर्ण है की आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज राजनीतिज्ञ कम झूठ एवं भ्रम के सौदागर अधिक हैं : प्रवीण शंकर कपूर
दिल्ली वाले समझ नही पाते की सौरभ भारद्वाज कैसै ऐसे झूठ भ्रम फैलाते हैं जैसे आज उन्होने दिल्ली में एक मेडिकल स्कैम बताने के ना
नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है कि यह खेदपूर्ण है कि आम आदमी पार्टी के नेता सौरभ भारद्वाज राजनीतिज्ञ कम झूठ एवं भ्रम के सौदागर अधिक हैं।
जब सत्ता में थे तब भी सौरभ भारद्वाज झूठ एवं भ्रम फैलाते थे और आज जब चुनाव हार कर विपक्ष में हैं तब भी वह सोशल मीडिया एवं मीडिया के माध्यम से झूठ एवं भ्रम की खेती करने में लगे रहते हैं।
उन्होने एक विडिओ सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट कर दिल्ली में फिर एक कथित मेडिकल स्कैम का आरोप सरकार पर लगाने की कोशिश की तो दिल्ली भाजपा के मीडिया प्रमुख एवं प्रवक्ता प्रवीण शंकर कपूर ने तुरंत एक्स पर ही सौरभ भारद्वाज के आरोप को ना सिर्फ नकारा बल्कि उन्हे सार्वजनिक बहस की चुनौती दी बल्कि “आप” सरकार के समय घोटालों को लेकर आईं सी.ए.जी. रिपोर्टस की याद दी पर बहस की बजाए सौरभ भारद्वाज ने इधर उधर की बात घुमा दी।
श्री कपूर ने कहा है कि दिल्ली वाले समझ नही पाते की सौरभ भारद्वाज कैसै ऐसे झूठ भ्रम फैलाते हैं जैसे आज उन्होने दिल्ली में एक मेडिकल स्कैम बताने का प्रयास किया जबकि सच यह है कि दिल्ली की भाजपा सरकार ने स्कैम को प्रारम्भ में ही पकड़ कर सरकार का नुकसान रोका।
दिल्ली भाजपा के प्रवक्ता ने कहा है कि मामले का सच यह है की दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता को जैसे ही दिल्ली सरकार के एक मेडिकल सप्लायर एवं कुछ अफसरों की सांठगांठ से दिल्ली में एक मेडिकल स्कैम करने के प्रयास की सूचना मिली तो उन्होंने तुरंत आंतरिक जांच करवाई और जब सम्बंधित फाइल नही मिलीं तो तुरंत सारा डिजिटल रिकार्ड संरक्षित करवा कर एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज करवाई जिसके बाद कुछ अधिकारियों सहित अनेक गिरफ्तारी हो चुकी हैं।
दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कहा है कि बेहतर होगा की “आप” नेता सौरभ भारद्वाज झूठ एवं भ्रम की राजनीति करने के जगह लोकसेवा पर अपना ध्यान केंद्रित करें।


