उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

गुरु पूर्णिमा पर गोमती सफाई व अतिक्रमण के विरुद्ध हस्ताक्षर अभियान

501 दीपों से जगमगाया गोमती तट, दिखा दीपावली जैसा भव्य नजारा

लखनऊ। राजधानी के झूलेलाल वाटिका स्थित गोमती तट पर ‘सनातन महासभा’ द्वारा गुरु पूर्णिमा के पावन अवसर पर 154वीं आदि गंगा माँ गोमती महाआरती एवं सनातन समागम का भव्य आयोजन मंगलवार को किया गया। भक्ति, शक्ति और सामाजिक संकल्प के इस अनूठे संगम में हजारों श्रद्धालुओं ने मां गोमती की आराधना की। ​

सात मंचों से हुआ शंखनाद, भक्तिमय हुआ वातावरण

स्वामी आनंद नारायण के सानिध्य में आयोजित इस कार्यक्रम की शुरुआत सात भव्य मंचों से एक साथ हुए शंखनाद और मंत्रोच्चार के साथ हुई। सात आचार्यों द्वारा मां गोमती की विधि-विधान से उतारी गई महाआरती ने पूरे वातावरण को आध्यात्मिक ऊर्जा से भर दिया। आरती के पश्चात जब 501 दीप एक साथ प्रज्वलित किए गए, तो गोमती तट की आभा देखते ही बनी और वहां दीपावली जैसा जीवंत दृश्य उपस्थित हो गया। महाआरती से पूर्व गोमती की सफाई व अतिक्रमण को दूर करने का संकल्प आयोजन किया गया। महासभा के अध्यक्ष डॉ. प्रवीण ने इस अवसर पर गोमती की सफाई,,,अतिक्रमण व एस टी पी प्लांट शुरू कराये जाने की शपथ दिलाई और निर्णय लिया गया कि इस विषय पर आज से हस्ताक्षर अभियान चलाकर मुख्यमंत्री जी,,,,जल संसाधन मंत्री और मानवाधिकार आयोग को सौंपी जाएगी उन्होंने कहा कि नदियाँ प्रकृति रूप में सनातन संस्कृति जोड़ने का कार्य करती है ।कार्यक्रम के अंत में धर्म विस्तार और सामाजिक सेवा के संकल्प के साथ पदाधिकारियों को गंगाजल और कृपाण भेंट कर सम्मानित किया गया।
​इस मौके पर कथक नृत्य की प्रस्तुति शुभम के साथ भजन गायिका शशि गुप्ता, मीरा तिवारी और गीता निगम के सुमधुर भजनों ने उपस्थित जनसमूह को भावविभोर कर दिया। कार्यक्रम में मुख्य रूप से एडवोकेट दीपक सिंह, प्रदेश अध्यक्ष रवि कचरू, उमेश त्रिपाठी, सुधांशु शुक्ल, पल्लवी सिंह, संजीव पांडेय, राकेश अग्रवाल, शैलेन्द्र श्रीवास्तव, सुशील तिवारी, सुनीता गोस्वामी, अतुल तिवारी, रेनू शर्मा, तेजस्वी गोस्वामी और शक्ति सिंह सहित बड़ी संख्या में समाजसेवी और श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button