उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
सवा लाख मंत्रों की आहुति के साथ सिद्धचक्र महामंडल विधान का समापन

लखनऊ : जैन मंदिर इंदिरा नगर में 8 दिन से चल रहे सिद्धचक्र महामंडल विधान का आज समापन बड़ी ही धूम धाम से हुआ । सवा लाख मंत्रों का जाप किया गया एवं आहुति दी गई ।
यज्ञनायक आयुष जैन ने प्रमुख रूप से हवन किया । आचार्य सुबल सागर जी ने बताया कि दुष्ट कर्मों के नाश करने के लिए प्रभु आराधना नितांत आवश्यक है । जैन समाज के महामंत्री अभिषेक जैन ने बताया कि कल गुरु पूर्णिमा पर्व के पावन दिन आचार्य सुबल सागर जी का सभी आठ साधुओं के साथ चातुर्मास कलश स्थापित होगा एवं गुरुदेव का पूजन भी किया जाएगा ।


