उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

लखनऊ मंडल में यात्रियों तथा नागरिकों की सुविधा के लिए LED स्क्रीन्स स्थापित

लखनऊ । पूर्वोत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल द्वारा यात्रियों तथा क्षेत्रवासियों को त्वरित और सटीक जानकारी उपलब्ध कराने के उद्देश्य से लखनऊ जंक्शन स्टेशन, मंडल रेल प्रबंधक कार्यालय एवं ऑफिसर्स कॉलोनी, बंदरिया बाग में कुल 06 अत्याधुनिक LED टीवी स्क्रीन्स स्थापित की गई हैं।

इन स्क्रीन्स पर विज्ञापनों के साथ-साथ यात्रियों एवं नागरिकों को मण्डल में किए जा रहे विकास कार्यों की जानकारी, यात्री सुविधाओं के क्रम में किए जा रहे नवीन कार्यों एवं परियोजनाओं का प्रसारण, जनजागरूकता संदेश, स्वच्छता, सुरक्षा एवं रेलवे नियमों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां लगातार प्रदर्शित की जा रही हैं।
मण्डल रेल प्रबंधक गौरव अग्रवाल ने कहा कि इस पहल का मुख्य उद्देश्य यात्रियों को पारदर्शी तरीके से मंडल में हो रहे विकास कार्यों एवं रेल सुविधाओं से संबंधित जानकारी प्रदान करना है जिससे वह अपनी यात्रा को और अधिक सुगम बना सकें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button