उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय लोकदल केंद्रीय संसदीय बोर्ड की प्रथम बैठक सम्पन्न

नई दिल्ली | नई दिल्ली स्थित कॉन्स्टिट्यूशन क्लब के कमेटी रूम में राष्ट्रीय लोकदल केंद्रीय संसदीय बोर्ड की प्रथम बैठक संसदीय बोर्ड के अध्यक्ष एवं पूर्व सांसद श्री के.सी. त्यागी जी की अध्यक्षता में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

बैठक के प्रारंभ में संसदीय बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्यों का आपस में परिचय हुआ तथा संगठन को नई दिशा और नई ऊर्जा के साथ आगे बढ़ाने पर विचार-विमर्श किया गया।

बैठक में राष्ट्रीय लोकदल के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं भारत सरकार के केंद्रीय मंत्री  चौधरी जयंत सिंह  सहित संसदीय बोर्ड के सभी सम्मानित सदस्यों ने सहभागिता की।

बैठक में भारत रत्न, पूर्व प्रधानमंत्री एवं किसान मसीहा चौधरी चरण सिंह जी की किसान, मजदूर और सामाजिक न्याय आधारित विचारधारा को जन-जन तक पहुँचाने, राष्ट्रीय लोकदल के संगठन को और अधिक सशक्त बनाने, सभी वर्गों को पार्टी से जोड़ने, संगठन के विस्तार को गति देने तथा माननीय चौधरी जयंत सिंह जी के नेतृत्व में राष्ट्रीय लोकदल को नई ऊँचाइयों तक पहुँचाने एवं एनडीए को और अधिक मजबूत बनाने का सामूहिक संकल्प लिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button