उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

यूनियन बैंक का शुद्ध लाभ वित्त वर्ष 26 की तीसरी तिमाही में 18 फीसदी बढ़कर 5017 करोड़ रूपये

लखनऊ : यूनियन बैंक ऑफ इंडिया ने वित्तीय मोर्चे पर शानदार प्रदर्शन करते हुए वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में 5017 करोड़ रूपये का शुद्ध लाभ अर्जित किया है। यह इसी साल की पिछली तिमाही के मुकाबले 18.07 फीसदी अधिक है। यूनियन बैंक ऑफ इंडिया के निदेशक मण्डल ने 31 दिसम्बर, 2025 को समाप्त तिमाही के लिए बैंक के लेखों का बुधवार को अनुमोदन किया है।

वित्तीय परिणामों के मुताबिक चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही के दौरान बैंक की ब्याज आय 26,443 करोड़ रुपये रही है जो पिछली तिमाही से 5.85 फीसदी अधिक है। बैंक के कुल कारोबार में वर्ष दर वर्ष 5.04 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें सकल अग्रिमों में वर्ष दर वर्ष आधार पर 7.13 फीसदी की वृद्धि हुई है और कुल जमाराशि में वर्ष दर वर्ष आधार पर 3.36 फीसदी की वृद्धि हुई है। परिणामों के मुताबिक 31 दिसम्बर, 2025 तक बैंक का कुल कारोबार ₹ 22,39,740 करोड़ है। इस अवधि में यूनियन बैंक के वैश्विक जमाराशि में वर्ष दर वर्ष 3.36 फीसदी की वृद्धि हुई है। बैंक के पास 31 दिसम्बर, 2025 तक कुल जमाराशि आधार ₹ 12,22,856 करोड़ है।
वित्त वर्ष 2025-26 की तीसरी तिमाही में बैंक के रैम क्षेत्र में वर्ष दर वर्ष आधार पर 11.50 फीसदी की वृद्धि हुई है, जिसमें वर्ष दर वर्ष आधार पर रिटेल में 21.67 फीसदी की वृद्धि और एमएसएमई अग्रिमों में 19.75 फीसदी की वृद्धि हुई है वहीं घरेलू अग्रिमों के प्रतिशत के रूप में, रैम अग्रिम 58.84 फीसदी है।
यूनियन बैंक की 31.12.2025 को कुल एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर 79 बीपीएस की गिरावट के साथ 3.06 फीसदी रहा वहीं शुद्ध एनपीए वर्ष दर वर्ष आधार पर 31 बीपीएस की गिरावट के साथ 0.51 फीसदी रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button