दिल्ली वाले भाजपा के चौमुखी विकास ऐजेंडे का लाभ लेने के लिए उपचुनाव में भाजपा के निगम पार्षद ही चुनें : मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता

नई दिल्ली : दिल्ली की मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने दिल्ली नगर निगम के चांदनी महल वार्ड के उपचुनाव में प्रचार के दौरान छत्ता लाल मियां में एक जनसभा को सम्बोधित किया और दिल्ली वालों के साथ ही चांदनी महल वार्ड के नागरिकों से अपील की कि वह भाजपा के चौमुखी विकास ऐजेंडे का लाभ लेने के लिए उपचुनाव में भाजपा के निगम पार्षद ही चुनें।
मुख्य मंत्री के साथ चांदनी चौक जिलाध्यक्ष अरविंद गर्ग, जिला प्रभारी राजेश भाटिया, चुनाव संयोजक अतिफ रशीद, प्रदेश सह कार्यालय मंत्री अमित गुप्ता, प्रदेश प्रवक्ता यासीर जिलानी एवं प्रत्याशी सुनील शर्मा आदि ने भी जनसभा को सम्बोधित किया।
मुख्य मंत्री रेखा गुप्ता ने कहा कि भाजपा सरकार का एक ही कार्य सूत्र है और वह है विकास एवं दिल्ली का बेहतर रखरखाव।
उन्होने कहा कि भाजपा संविधान के अनुसार सरकार चलाने में विश्वास करती है, हमे किसी धर्म या मजहब के लोगों से कोई भेद नही है, हम सबको बराबरी का हक देकर समग्र विकास में विश्वास रखते हैं।



