उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ
राज्यसभा में नामांकित दो सांसदों पूर्व विदेश सेवा अधिकारी हर्षवर्धन श्रंगला एवं इतिहासकार डा. मीनाक्षी जैन से मिले वीरेंद्र सचदेवा

नई दिल्ली : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने आज सांय पार्टी प्रतिनिधिमंडल के साथ भारत की राष्ट्रपति श्रीमती द्रोपदी मुरमु द्वारा राज्यसभा में नामांकित दो सांसदों पूर्व विदेश सेवा अधिकारी श्री हर्षवर्धन श्रंगला एवं इतिहासकार डा. मीनाक्षी जैन से मिलकर दिल्लीवासियों की ओर से उनका अभिनंदन किया।
श्रंगला का अभिनंदन करने वाले प्रतिनिधिमंडल में वीरेन्द्र सचदेवा के साथ सांसद कमलजीत सहरावत, विधायक कैलाश गहलोत एवं अनिल शर्मा शामिल थे।
इतिहासकार डा. मीनाक्षी जैन का अभिनंदन करने वाले ग्रुप में वीरेन्द्र सचदेवा के साथ पूर्व अध्यक्ष एवं विधायक सतीश उपाध्याय और सांसद कमलजीत सहरावत एवं बाँसुरी स्वराज शामिल थे।
–


