उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

 न्यू अशोक नगर रैपिड रेल स्टेशन पर सामान्य रेल यातायात चल रहा है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी के नेता झूठ एवं भ्रम की राजनीति में बाज़ीगर हैं और आज फिर “आप” नेताओं ने झूठ का सहारा लेकर भाजपा सरकार को बदनाम करने की कोशिश की।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि कल शनिवार देर शाम दिल्ली एन.सी.आर. में भारी प्राकृतिक आंधी अंधड़ आया जिससे कुछ जगह पेड़ आदि गिरने के साथ ही पूर्वी दिल्ली के न्यू अशोक नगर में रैपिड रेल स्टेशन के टीन शैड का भाग उड़ कर गिर गया।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि रैपिड रेल प्रशासन ने शनिवार शाम ही स्पष्ट कर दिया था केवल एक छोटा टीन शैड तेज़ आंधी में उड़ा शेष स्टेशन व्यवस्था पर कोई असर नही पड़ा और रैपिड रेड परिचलन सामान्य रूप से चलता रहा।

सचदेवा ने कहा है की खेदपूर्ण है कि “आप” नेता सोशल मीडिया पोस्ट डाल डाल कर कह रहे की न्यू अशोक नगर रैपिड रेल स्टेशन डिसट्रकट (बर्बाद) हो गया जबकि स्टेशन पर सामान्य रेल यातायात चल रहा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है कि रैपिड रेल स्टेशन को लेकर झूठे प्रचार ने “आप” नेताओं सौरभ भारद्वाज एवं संजय सिंह आदि की पोल खोल दी है और उन्हे दिल्ली वालों से माफी मांगनी चाहिए।

—

 

Related Articles

Back to top button