जनता दल यूनाइटेड ने के. विक्रम राव के निधन पर शोक व्यक्त किया

लखनऊ : देश के प्रख्यात पत्रकार के. विक्रम राव के निधन पर जनता दल (यू ) ने शोक व्यक्त करते हुए भावभीनी श्रद्धांजलि दी। जनता दल (यू) के प्रदेश अध्यक्ष अनूप सिंह पटेल ने शोक व्यक्त करते हुए कहा कि पत्रकार के साथ ही वह आपातकाल के दौरान समाजवादी नेता जॉर्ज फ़र्नान्डिस के साथ डायना माइट कांड में जेल में बंद रहे। इस दौरान उनके परिवार के साथ अमानवीय यातनाये दी गयी। पत्रकारिता के साथ ही जन आंदोलन में सक्रिय भूमिका अदा की है। जनता दल (यू) के प्रवक्ता प्रो के के त्रिपाठी ने बताया कि के. विक्रम राव बड़े भाई की भूमिका में समय समय पर राजनीति में मार्गदर्शन दिया। समाजवादी नेता जॉर्ज फ़र्नान्डिस के सभी कार्यों एव आयोजनों में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। जॉर्ज फ़र्नान्डिस जब भी लखनऊ आते तो उनके निवास पर जाकर हमेशा उनका कुशल मंगल पूछते थे। हम सभी आज उनके आकस्मिक निधन पर भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है।



