उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नहीं रहे रंगकर्मी अरुण केडी

लखनऊ  । अरुण केडी के नाम से प्रसिद्ध लोकधर्मी प्रयोगशील अभिनेता रंगनिर्देशक अरुण कुमार द्विवेदी का कल 11 मई की रात निधन हो गया। वह लगभग 80 वर्ष के थे। उन्होंने दर्पण, संगीत नाटक अकादमी के अलावा मुद्राराक्षस, उर्मिल कुमार थपलियाल आदि के साथ कई नाटकों में काम किया और भारतेंदु हरिश्चंद्र की यादगार भूमिका निभाई। उनके द्वारा अभिनीत 1978 में लुप्त हो गयी लोक नाट्य विधा स्वांग सपेड़ा की प्रस्तुति भी यादगार रही। प्रयास वाराणसी के लिए 1980 के दौर में चर्चित कहानी कविताओं का मंचन किया और रंगशिविर संस्था की स्थापना की। इस समय वह अपनी पुत्री दामाद के पास सहारनपुर में थे। उनकी अंत्येष्टि आज हरिद्वार में कर दी गई।

Related Articles

Back to top button