उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं कवि सम्मेलन कर मनाया गया बुद्ध पूर्णिमा महापर्व

मातृ शक्तियों एवं समाज सेवकों एवं कवियों को किया गया सम्मानित

बुद्ध पूर्णिमा महापर्व पर तथागत भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि एवं कवि सम्मेलन

लखनऊ : कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वाधान में बुद्ध पूर्णिमा महापर्व पर बुद्धा पार्क में बुद्ध जयंती समारोह,कवि सम्मेलन/सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि बृजेश पाठक उपमुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा भगवान बुद्ध की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की गई। कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के तत्वावधान में आयोजित समारोह में समाजसेवा से जुड़े 101 मातृ शक्तियों एवं 101समाज सेवकों एवं कवियों को सम्मानित करने के लिए आमंत्रित किया गया ,अन्य गणमान्य नागरिक भी उपस्थित थे ।
कवि सम्मेलन की अध्यक्षता डॉक्टर अजय प्रसून ने की उनके साथ डाॅ. हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी”, सुनील कुमार त्रिपाठी, गुर्जर लखनवी, प्रवीण पाण्डेय “आवारा” द्वारा मंच सुसज्जित हुआ, कार्यक्रम का कुशल संचालन राम राज भारती ने किया। समारोह का आरंभ राजेंद्र कुमार मौर्य द्वारा प्रस्तुत बुद्ध वंदना एवं डॉक्टर प्रवीण कुमार पांडेय आवारा द्वारा वाणी वंदना से किया गया।
इसके बाद डॉक्टर अजय प्रसून, डॉक्टर प्रवीण कुमार पांडेय,उमा लखनवी, डॉक्टर हिमांशु सक्सेना “अर्श लखनवी”, राम राज भारती, मुकेशानंद, माधवी मिश्रा, डॉक्टर शम्स बेग, डॉक्टर बी.आर. आंबेडकर, आर एस विश्वकर्मा सजल, डॉक्टर तारिका सिंह नूर, विजय तन्हा, महेश साहू दद्दू, विमल शाक्य, डॉक्टर राजेश कुमारी, डॉक्टर कर्नल गुर्जर लखनवी, गिरीश कुशवाहा, सुनील त्रिपाठी आदि ने अपने गीत, गजल, छंद,व्यक्तव्य एवं मुक्तकों से सबको भाव विभोर कर दिया। एसोसिएशन द्वारा 200 अधिक मातृ शक्तियों/कवियों/समाज सेवको को अंगवस्त्र एवं सम्मान पत्र देकर सम्मानित किया गया। सभी आगंतुकों ने प्रसाद खीर/जलपान ग्रहण किया गया।
अंत में कुशवाहा मौर्य शाक्य सैनी कल्याण एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष गिरीश कुशवाहा द्वारा सभी आगंतुकों को धन्यवाद देने के उपरांत कार्यक्रम का समापन किया।

Related Articles

Back to top button