उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गोमती नगर में शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले बच्चों का अभिनंदन समारोह आयोजित

लखनऊ : महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल गोमती नगर में शैक्षणिक उत्कृष्टता प्राप्त करने वाले बच्चों के अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया ।
महाराजा अग्रसेन पब्लिक स्कूल के अध्यक्ष आशीष अग्रवाल,सचिव राजीव अग्रवाल,कोषाध्यक्ष नीरज अग्रवाल, प्रधानाचार्या डॉक्टर नीरा इमैनुअल एवं उप प्रधानाचार्या  शालू श्रीवास्तव के नेतृत्व में 3 अप्रैल 2025 को विद्यालय सभागार में अभिनंदन समारोह का आयोजन किया गया।
अभिनंदन समारोह के मुख्य अतिथि डॉ सूर्य कांत (विभागाध्यक्ष रेस्पिरेट्री मेडिसिन किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी लखनऊ )है।कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि डॉ सूर्यकांत जी के कर कमलों द्वारा दीप प्रज्वलित करके हुआ । मुख्य अतिथि महोदय को सम्मान स्वरूप सम्मान मोमेंटो, अंगवस्त्र व बुके देकर सम्मानित किया गया ।
बच्चों ने संस्कृत के श्लोकों पर एक सुंदर नृत्य प्रस्तुत किया, बच्चों ने कई रंगारंग कार्यक्रम प्रस्तुत किए। जिसकी सभी ने सराहना की।
विद्यालय में होने वाली वार्षिक परीक्षाओं में में कक्षा 8 अ के सृष्टि कुशवाहा 8 बी के अरुणा भदोरिया ,9 ए के नितिन पांडे 9 बी के पल्लवी मौर्य 11th ए के यश मौर्य 11 बी के अगस्त मिश्रा और 11c के आयुष ओझा प्रथम स्थान पर रहे।
कक्षा में शीर्ष स्थान पर आने वाले छात्र-छात्राओं व विद्यालय में पूरे वर्ष में होने वाले भिन्न-भिन्न शैक्षणिक व खेलकूद से संबंधित प्रतियोगिताओं में विजेता रहे विद्यार्थियों को मेडल, ट्रॉफी व सर्टिफिकेट देकर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि महोदय ने कड़ी मेहनत, दृढ़ता और भविष्य के निर्माताओं के जीवन मूल्यों के महत्व पर प्रकाश डाला।
अध्यक्ष आशीष कुमार अग्रवाल ने कहा कि बच्चों को ऐसी शिक्षा देनी चाहिए जो उनके लिए रुचिकर हो ताकि वह स्वालंबी बने व अपना जीवकोपार्जन कर सकें। सचिव राजीव अग्रवाल जी ने अपने संबोधन में कहा कि बच्चों को शिक्षा के साथ-साथ संस्कारी बनाना भी हमारा उद्देश्य है क्योंकि यही हमारे देश का भविष्य है।
आज के इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से भूपेंद्र अग्रवाल, दिनेश चंद्र अग्रवाल, संजीव अग्रवाल, अनुराग अग्रवाल , रवीश अग्रवाल ,प्रदीप अग्रवाल,नीलेश टाटा,ब्रिज मोहन अग्रवाल ,नरेश अग्रवाल ,श्रीमती रीता मित्तल व सुधीर हलवासिया जी उपस्थित रहे।
इस कार्यक्रम में उपस्थित सभी अभिभावकों ने कार्यक्रम की भूरी भूरी प्रशंसा की.

Related Articles

Back to top button