उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भाजपा नेता नीरज सिंह के आवास पर होली मंगल मिलन

लखनऊ : भारतीय जनता पार्टी वरिष्ठ नेता नीरज सिंह  द्वारा होली से पूर्व बृहस्पतिवार को विभूति खंड गोमती नगर आवास के सामने आईएमआरटी बिजनेस स्कूल ग्राउंड में शाम को आयोजित रंगारंग होली मिलन समारोह में वरिष्ठ नेता गण, जनप्रतिनिधि, विभिन्न सामाजिक, धार्मिक व व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों सहित हजारों की संख्या में प्रबुद्ध जन और कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि होली समागम कार्यक्रम में मुख्य रूप से उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक , राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा , प्रदेश महामंत्री गोविंद नारायण शुक्ला,प्रदेश महामंत्री संजय राय, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी,एमएलसी मुकेश शर्मा जी ,महापौर सुषमा खर्कवाल, विधायक डॉ नीरज बोरा, एम एल सी रामचंद्र प्रधान, पवन सिंह चौहान, अवनीश पटेल, मुख्यमंत्री गृह सचिव संजय प्रसाद , सलाहकार अवनीश अवस्थी,सचिव आरके सिंह, सीएमओ एन बी सिंह सहित व्यापारी नेता, पार्टी पदाधिकारी, पार्षद गण , मंडल अध्यक्ष व हजारो की संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

नीरज सिंह ने मुख्य अतिथियों का गुलाल लगाकर और रंगारंग अंगवस्त्र पहनाकर स्वागत किया। सभी ने एक दूसरे को गुलाल लगाकर और गले मिलकर होली की बधाई शुभकामनाएं दी।
एक ओर मंच पर कलाकारों द्वारा होली के गीत और भजनों की प्रस्तुति चल रही थी जिस पर उपस्थित लोग भी थिरके और जमकर गुलाल उड़ाया गया।
कार्यक्रम के दौरान फूलों की होली भी खेली गई।नीरज सिंह ने उपस्थित सभी लोगों पर फूलों की वर्षा की। कार्यक्रम के साथ ही सभी ने गुजिया, ठंडाई और चाट का लुफ्त उठाया।
नीरज सिंह ने कहा कि होली के पावन पर्व पर सभी को होली की बधाई व शुभकामनाएं देता हूं और ईश्वर से कामना करता हूं कि सभी को सुख, संपत्ति, समृद्धि और सम्मति दे।

 

Related Articles

Back to top button