उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

शिवाजी जयन्ती पर होगा औरंगजेब का अन्त : विनोद बंसल

लखनऊ : विहिप के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने X पर कहा है कि सोमवार यानी 17 मार्च को छत्रपति शिवाजी महाराज की पावन जयंती है। उन्होंने हिंदवी स्वराज्य व उसकी रक्षा के लिए अपनी तीन पीढ़ियां लगा दीं और आतंकी मुगलों को नाकों चने चबा दिए।
देश के स्व की पुन: स्थापना तथा पराधीनता के चिन्हों और पराधीन मानसिकता का पराभव अब होना ही चाहिए।
औरंगजेब के बाद अब उसकी कब्र की समाप्ति का समय भी आ रहा है।
विहिप व बजरंगदल के कार्यकर्ता उस दिन संपूर्ण महाराष्ट्र में औरंगजेब की प्रतिमा को हटाने हेतु प्रदर्शन कर स्थानीय जिलाधीश के माध्यम से सरकार को ज्ञापन देकर कहेंगे कि शिवाजी महाराज की पावन धरा से औरंगजेब की कब्र और औरंगजेबी मानसिकता का समूल नाश हो।

Related Articles

Back to top button