उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

भारत रत्न कपूरी ठाकुर की जयन्ती पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय कैसरबाग में श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित

लखनऊ : महान समाजवादी चिंतक व क्रांतिकारी तथा बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री भारत रत्न कपूरी ठाकुर जी की जयंती के अवसर पर समाजवादी पार्टी के जिला कार्यालय 6 लाजपत राय भवन कैसरबाग लखनऊ पर श्रद्धांजलि कार्यक्रम का आयोजन किया गया । कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष जय सिंह जयंत सहित पार्टी के अन्य नेताओं ने उनके

भारत रत्न महान समाजवादी चिंतक कपूरी ठाकुर जी के चित्र पर माल्यार्पण कर पुष्पाजलि अर्पित की गयी । इस मौके पर मोहनलालगंज के सांसद आरके चौधरी जी मौजूद रहे।
इस मौके पर जिलाध्यक्ष जय सिंह जयत ने उपस्थित पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को सम्बोधित करते हुए कहा कि जननायक कपूरी ठाकुर जी जन्म 24 जनवरी 1924 को ब्रिटिश शासन काल के दौरान समस्तीपुर के एक गांव पितौझिया मे हुआ था । जो आप कपूरी ग्राम कहा जाता है, कपूरी ठाकुर जी का जन्म नाई जाति समाज में हुआ था और कपूरी ठाकुर महान समाजवादी महान नेता थे । उन्होंने गरीबों, शोषितो, पिछडो ,किसानों, युवाओं के हित के लिए बहुत संघर्ष किया । दो बार कपूरी ठाकुर जी बिहार राज्य के मुख्यमंत्री रहे एवं भारत छोड़ो आंदोलन के समय 26 महीने जेल में रहे । समाजवादी रास्तो पर चलते हुए वे बिहार के एक ऐसे यशस्वी मुख्यमंत्री बने जिनको हर समाजवादी ही नहीं सभी लोग नमन करते हैं । और समाजवादी पार्टी का पी0 डी0ए0 भी कपूरी ठाकुर के विचारों से अनुप्ररित है आज के समाजवादियो को उनके दिखाये रास्ते पर चलने की आवश्यकता है

जयंती कार्यक्रम में राष्ट्रीय सचिव चौधरी जगदीप सिंह यादव, सांसद आर0के0 चौधरी, प्रदेश सचिव विजय सिंह यादव, फैसल मकबूल, जिला उपाध्यक्ष टी0बी0 सिंह, अनिल पासी, बचान सिंह यादव, जीशान वली, विनोद यादव, अर्चना रावत, वरिष्ठ नेता भरत यादव, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष यूथ ब्रिगेड नागेन्द्र सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष छात्र सभा महेन्द्र कुमार यादव, जिला कोषाध्यक्ष इश्तियाक अहमद, जिला प्रवक्ता / मीडिया प्रभारी रमेश सिंह ‘रवि’, विधानसभा अध्यक्ष उमाशंकर वर्मा, चन्द्रशेखर यादव, सोनीश कुमार मौर्या, जिला सचिव रज्जन लाल यादव, सत्येन्द्र रावत, रामसमुझ रावत, राजेश सविता, मोईन खान, महिला सभा जिलाध्यक्ष प्रेमलता यादव, पिछड़ा वर्ग जिलाध्यक्ष मनोज कुमार पाल, लोहिया वहिनी जिलाध्यक्ष शशिलेंद्र यादव, यूथ ब्रिगेड जिलाध्यक्ष सालिम काकोरी, शिक्षक सभा जिलाध्यक्ष दिवाकर यादव, सदस्य जिला पंचायत कैप्टन यादव, विजयश्री, एडवाकेट संजय यादव, रामनाथ रावत, एडवोकेट मोहम्मद रईश,जोन प्रभारी अजीत यादव ‘पवन’, मनीष यादव, गोविन्द यादव, एडवोकेट रमेशचन्द्र रावत, अरसद खान, त्रिभुवन यादव, शिवम ‘गोलू’ के साथ दर्जनों पार्टी कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button