मकर संक्रांति पर्व पर भाजपा के वरिष्ठ नेता दयाशंकर पांडे ने खिचड़ी सहभोज और निसहाय गरीब लोगों में बाँटे कंबल

कुशीनगर : कुशीनगर जनपद के कसया में मकर संक्रांति पर्व पर भाजपा के वरिष्ठ नेता और परमेश्वर महाविद्यालय के प्रबंधक दयाशंकर पांडे ने खिचड़ी सब भोज का कार्यक्रम आयोजित किया जहां गरीब निसहाय मजदूर लोगों को भोजन और कंबल वितरण किया गया । इससे पहले अपने आवास पर मकर संक्रांति के पर्व पर वैदिक मंत्रों एवं पूजा अर्चना के बाद तुला दान हुआ इसके बाद आए सभी अतिथियों का सेवा सत्कार करने के बाद उन्हें भोजन कराया गया तथा उन्हें मकर संक्रांति की बधाइयां दी। इस दौरान पूर्व ब्लाक प्रमुख अशोक कुमार पांडे ने कहा कि आज प्रयागराज में कुंभ स्नान की शुरुआत हो रही है तो वहीं मकर संक्रांति का पर्व पर पूरा देश खुशियां मना रहा है ऐसे में मेरा परिवार वर्षों से ठंड के मौसम में निसहाय गरीब मजदूर लोग बढ़ती ठंड और तेज हवाओं का सामना सर्द मौसम में कर रहा है। उन्हें मेरे पिता श्री एवं पूर्वजों द्वारा विगत कई वर्षों से मकर संक्रांति पर्व उन्हें खिचड़ी सहभोज कराके हैं गर्म कंबल वितरण करते हैं ताकि उन्हें ठंड से निजात मिल सके।

हमारा परिवार हमेशा निसहाय गरीब मजदूर वंचित लोगों की सेवा के लिए खड़ा है हमारा दायित्व बनता है कि हमें आसपास ऐसे गरीब लोगों की सेवा और जितना हो सके उनकी मदद करना चाहिए इससे बड़ा कोई पुण्य कार्य और धर्म कोई नहीं है । संजोग से भगवान ने हमें मौका दिया कि हमारे पिता श्री अपने पूर्वजों की याद में इनकी मदद के लिए खड़े रहते हैं आपको बता दे की इस अवसर पर करीब 500 कंबल वितरण और सभी को खिचड़ी भोजन और दही खिलाकर उन्हें मकर संक्रांति और नव वर्ष की शुभकामनाएं दी गई। इस अवसर पर मनोज कुमार पाण्डे वरिष्ठ अधिवक्ता कसया न्यायालय, मुकेश कुमार पांडे क्षेत्र पंचायत सदस्य, जैनेंद्र त्रिपाठी, राकेशधर द्विवेदी ,दीपक पांडे ,सुनील पांडे दीनदयाल शर्मा पूर्व ब्लाक अध्यक्ष ,अजय सिंह सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।



