उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सारे तीरथ धाम आपके चरणों में गुरुदेव: साध्वी पूनम दीदी

श्री श्याम जन्मोत्सव के दूसरे दिन पूनम दीदी के भजनों पर झूमे भक्त

लखनऊ : बीरबल साहनी मार्ग स्थित श्री श्याम मंदिर में श्री जन्मोत्सव के दूसरे दिन ब्रज धाम अनुरागी पूनम दीदी ने भजनों की वर्षा की। श्री श्याम परिवार महामंत्री रुपेश अग्रवाल ने बताया कि श्री श्याम जन्मोत्सव के अवसर पर लाखों की संख्या में भक्तों ने बाबा के दर्शन किए वहीं दूसरे दिन भी सुबह से ही भक्तों का दर्शन के लिए ताता लगा हुआ था।

साध्वी पूनम दीदी ने श्याम मोरे नैनन आगे रहियो….भजन से शुरुआत किया करते एक के बाद एक भजन तू जिने मर्जी दुःख दे ले…, छाएं काली घटाएं तो क्या….,सारे तीरथ धाम आपके चरणों में गुरुदेव…, तेरेयां चरणा च मेरी अरदास…,ऐंवे रूसिया ना कर मेरी जान सजना….,मुझे अपने ही रंग में रंगले मेरे यार सांवरे.., मैं जहाँ भी रहूँ बरसाना मिले…, मुश्किल है सहन करना ये दर्द जुदाई का…, रे जीवन की जुड़ गई डोर किशोरी तेरे चरणन में…, भजनों पर झूमते नाचते भक्त भक्तिभाव में डूबे दिख रहे थे ।
उपरोक्त कार्यक्रम में विधायक डॉ नीरज बोरा, बिंदु बोरा, अध्यक्ष संजीव अग्रवाल, महामंत्री रूपेश अग्रवाल, कोषाध्यक्ष आशीष अग्रवाल, अनुराग साहू, अतुल अग्रवाल मोनी अग्रवाल,अंकुर अग्रवाल, पंकज मिश्रा, अनिल गुप्ता, महेश गर्ग, गणेश अग्रवाल, लोकेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, उपस्थित रहें।

Related Articles

Back to top button