उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

खनन पट्टो पर निगरानी/ निरीक्षण एप से रखी जायेगी नजर : माला श्रीवास्तव

लखनऊ : भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा सचल दल के माध्यम से पट्टा क्षेत्रो में निगरानी के लिए निरीक्षण एप को विकसित किया गया है।इस ऐप के माध्यम से खनन पट्टा क्षेत्रो की निरीक्षण सम्बन्धी जांच पूरी पारदर्शिता एवं समयबद्धता के साथ साथ जांच सिंगल क्लिक पर देखा जा सकता हैं।

निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म विभाग श्रीमती माला श्रीवास्तव ने बताया कि प्रदेश के खनन पट्टो पर निगरानी एप से अंकुश लग सकेगा।अवैध खनन पर प्रभावी कार्यवाही एप के माध्यम से देखा जा सकता है।जिलों में खनन पट्टो की जानकारी इस ऐप के माध्यम से ऑनलाइन देखा जा सकता है।
श्रीमती माला श्रीवास्तव ने बताया कि भूतत्व एवं खनिकर्म निदेशालय द्वारा विकसित निरीक्षण/निगरानी एप से अवैध खनन पर अंकुश लगेगा और संबंधित अधिकारी कर्मचारी सहित खनन पट्टा धारक की जवाबदेही भी तय हो सकेगी।निगरानी निरीक्षण एप के माध्यम से जहां एक ओर अवैध खनन पर रोक लगेगी ,वहीं राजस्व मे भी इजाफा होगा।इसके लिए आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिए मुख्यालय सहित संबंधित जिले के अधिकारियों को ऐप की जानकारी/प्रशिक्षण देकर प्रशिक्षित किया गया।

Related Articles

Back to top button