उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बूथ समिति गठन के बाद बूथ के पन्ना प्रमुख भी तय करना होगा : आनन्द द्विवेदी

कैसरबाग स्थित भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय पर महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की अध्यक्षता में मंडल चुनाव अधिकारी और मंडल अध्यक्षों के साथ आयोजित बैठक में बूथ स्तर पर होने वाले चुनाव के लिए पार्टी द्वारा निर्धारित नियमावली की जानकारी देते हुए चुनाव योजना तय की।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि बूथ समिति गठन के बाद बूथ के पन्ना प्रमुख भी तय करना होगा। बूथ की मतदाता सूची के अनुसार पन्ना प्रमुखों की संख्या 25 तक हो सकती है। मतदाता सूची के 01 पन्ने में 60 वोटर होते है। जिस पन्ने पर मतदाता का नाम दर्ज है उसी कार्यकर्ता को उस पन्ने का प्रमुख बनाना होगा।
बूथ समिति की चयन प्रक्रिया में 50 से अधिक सदस्यों की समिति के लिए 01 अध्यक्ष और 11 सदस्यों का चुनाव होगा जिसमें कम से कम तीन महिला सदस्य हो। बूथ अध्यक्ष समिति के सदस्यों में से १ सचिव मनोनीत करेंगे।एक परिवार से एक ही बूथ अध्यक्ष बनना है। बूथ समिति और पन्ना प्रमुख बनाते समय महिला सदस्यों को समुचित प्रतिनिधित्व देना अपेक्षित है।
बूथ अध्यक्ष और बूथ समिति का चुनाव 15 से 30 नवंबर के मध्य पूर्ण कराना है।

मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि बैठक में मानसिंह, रमेश तूफानी, महामंत्री राम अवतार कनौजिया,उपाध्यक्ष जया शुक्ला, धनश्याम अग्रवाल, अशोक तिवारी, विवेक सिंह तोमर, सौरभ वाल्मीकि, चेतन विष्ठ, अभिषेक खरे, विनयक पांडेय मुख्य रूप से उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Back to top button