दवा इंडिया ने वित्त वर्ष 2024-25 के लिए उत्तरी भारत में बड़े विस्तार की घोषणा की
उत्तर प्रदेश में जेनेरिक दवाओं को सस्ती और सुलभ बनाएगी दवाइंडिया

लखनऊ : ज़ोटा हेल्थकेयर लिमिटेड के तहत हेल्थकेयर उद्योग में अग्रणी दवाइंडिया, उत्तरी भारत में एक महत्वपूर्ण विस्तार अभियान की घोषणा की। लखनऊ के सफायर बैंक्वेट हॉल में एक विशेष लॉन्च समारोह में दवाइंडिया ने अपनी महत्वाकांक्षी विकास रणनीति का अनावरण किया। इस कार्यकम का मुख्य उद्देश्य उत्तर प्रदेश में स्थानीय स्तर पर जेनेरिक दवाओं के विस्तार को बढ़ाना और कम्पनी के सकारात्मक प्रभाव को उजागर करना था।
उच्च गुणवत्ता वाली जेनेरिक दवाओं को सस्ती और सुलभ बनाने के अपने मिशन के हिस्से के रूप में, दवाइंडिया का लक्ष्य वित्त वर्ष 2025 के अंत तक उत्तर प्रदेश के प्रमुख जिला मुख्यालयों में ज्यादा से ज्यादा आउटलेट स्थापित करना है। वर्तमान में उत्तर प्रदेश में 250$ सहित पूरे देश में 1,200 से अधिक आउटलेट संचालित करते हुए, जेनेरिक दवाइयों की पहुँच जनता तक बेहतर बनाने के अपने सशक्त प्रयास जारी रखता है।
ज़ोटा हेल्थकेयर लिमिटेड के ग्रुप सीईओ डॉ. सुजीत पॉल ने कहा, “हमारा मिशन हमेशा से हर भारतीय के लिए स्वास्थ्य सेवा को सुलभ और किफ़ायती बनाना रहा है।“ “उत्तरी भारत, विशेष रूप से उत्तर प्रदेश में यह विस्तार हमारी प्रतिबद्धता का प्रमाण है। हमारा मानना है कि स्वास्थ्य सेवा एक मौलिक अधिकार है, और #Change, #Comeoutandvote और #Careforall जैसी पहलों के माध्यम से, हम स्थायी सकारात्मक बदलाव को प्रेरित करने की उम्मीद करते हैं। हम उत्तरी भारत के लोगों के लिए समर्पण और सेवा का वही स्तर लाने के लिए रोमांचित हैं जिसके लिए दवाइंडिया पूरे देश में जाना जाता है।
यह विस्तार, उत्तरी भारत में अपनी उपस्थिति को मजबूत करने के दवाइंडिय के व्यापक लक्ष्य के अनुरूप है, जिससे यह सुनिश्चित होता है कि किफायती स्वास्थ्य सेवा समाधान बड़ी आबादी तक पहुँचें।


