सीनियर राजयोगिनी शिक्षिका, सिस्टर डेनिस ने दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला

लखनऊ :.ब्रह्माकुमारीज द्वारा आत्म चिंतन भवन गोमतीनगर में दीपावली के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम ‘परम ज्योति से आत्म ज्योति जलाएं’ में यूएसए से आई सीनियर राजयोगिनी शिक्षिका, सिस्टर डेनिस ने दीपावली के आध्यात्मिक रहस्य पर प्रकाश डाला.
ज्ञातव्य हो सिस्टर डेनिस , लगभग 50 वर्षों से ब्रम्हाकुमारी संस्था के साथ जुड़ी हुई है. आपने अमरीका, जर्मनी एवं कनाडा में संस्था के अनेक सेंटर्स की स्थापना एवं निर्देशन का कार्य किया है. आपने ब्रम्हाकुमारीज स्प्रिचुअल यूनिवर्सिटी के लिए वैल्यू एजुकेशन का पाठ्यक्रम भी तैयार किया गया है, जो वर्तमान में वैल्यू एजुकेशन के पी०जी० डिप्लोमा एवं एम०एस०सी० कोर्सेज में पढ़ाया जाता है. वर्तमान में आप ब्रह्माकुमारीज हेड ऑफिस, माउंट आबू , मधुबन में सीनियर राजयोग शिक्षिका के रूप सेवाएं दे रही है. आप अनेक देशों का भ्रमण कर, विश्व भर में राजयोग प्रशिक्षण के व्याख्यान देती रहती हैं.
कार्यक्रम की शुरुआत सुदिति के मनमोहक नृत्य के साथ हुई. तत्पश्चात सिस्टर डेनिस ने आमंत्रित अतिथियों को संबोधित करते हुए बताया कि वास्तव में दीपावली का पर्व, आत्मा के दीपक को जगाने की याद में मनाया जाता है. जब हम अपने शाश्वत चैतन्य स्वरूप अस्तित्व के आत्मिक स्मृति के अनुभव में स्थित होते हैं तो हमारे जीवन के सभी दुख दूर हो जाते हैं और हमारे हमें अंदर से असीम शांति और खुशी का अनुभव होता है.
इस अवसर पर अविनाश जी, डिग्री फायर उत्तर प्रदेश सरकार, संयुक्ता भाटिया भूतपूर्व मेयर, रीता मित्तल सुप्रसिद्ध सामाजिक कार्यकर्ता एवं गीता गांधी जी, सीएमएस मुखिया; विशिष्ट अतिथियों के रूप में उपस्थित थे.
कार्यक्रम का अंत सभी आगंतुक अतिथियों द्वारा मोमबत्ती जलाकर मनोरम दृश्य प्रस्तुत करते हुए हुआ. जैसे यह मोमबत्ती रोशनी दे रही है ऐसे ही हम सब भी अपनी आत्मा का दीपक जलाएंगे, ऐसा संकल्प सभी को दिलाया गया.



