उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

नारी शक्ति के सम्मान में सदैव खड़ी हूं, नारी अस्मिता के विरुद्ध कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा : मनीषा अहलावत

लखनऊ । राष्ट्रीय लोक दल प्रदेश कार्यालय स्थित चौधरी चरण सिंह सभागार में आज राष्ट्रीय लोकदल महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष परिणीता सिंह की अध्यक्षता में पार्टी की महिला पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं की बैठक आयोजित की गई । उक्त बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में रालोद महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं राज्य महिला आयोग की नवनियुक्त सदस्य मनीषा अहलावत सम्मिलित हुयी, जिनका प्रथम कार्यालय आगमन पर भव्य स्वागत किया गया।

महिला प्रकोष्ठ की राष्ट्रीय अध्यक्ष मनीषा अहलावत ने सर्वप्रथम भारत रत्न स्व. चौधरी चरण सिंह की मूर्ति पर माल्यार्पण किया और तत्पश्चात मुख्य अतिथि के रूप में अपने संबोधन में महिला आयोग में नियुक्ति के लिए केंद्रीय नेतृत्व चौधरी जयंत सिंह का आभार व्यक्त करते हुए इसे कार्यकर्ताओं की मेहनत का परिणाम कहा। मनीषा अहलावत ने कहा कि वह नारी शक्ति के सम्मान में सदैव खड़ी हैं और नारी अस्मिता के विरुद्ध कोई भी कृत्य बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए परिणीता सिंह ने कहा कि आधी आबादी को केंद्रीय नेतृत्व चौधरी जयंत सिंह जी द्वारा जो सम्मान प्रदान किया गया है उसके लिए महिला प्रकोष्ठ उनके प्रति कृतज्ञ है और हम विश्वास दिलाते हैं कि चौधरी साहब को हर कदम आधी आबादी का पूर्ण साथ और विश्वास प्राप्त होगा। इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में मोना भंडारी “समाजसेविका” तथा निशा चौधरी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष सहित अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने भी अपने विचार व्यक्त किये।


कार्यक्रम में मुख्य रूप से मंजू शुक्ला, आयशा खान, अनुराधा सिंह, ममता, बीना गुप्ता, हरजीत भल्ला, सुशीला मदन, लीला श्रीवास्तव, सौम्या, मीनाक्षी, सुषमा, दीक्षा, अंकिता,जास्मीन, मधु, शशि,कुमुद, बीना कौशल सहित सैकड़ों महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button