उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी को केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीता रमण एवं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री पीयूष गोयल के नाम का पत्र सौंपा

वाणिज्य बंधु की बैठक में जिलाधिकारी के माध्यम से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल ने देश के वाणिज्य मंत्री एवं वित्त मंत्री को जीएसटी की विसंगतियों को दूर करने तथा रिटेल सेक्टर के व्यापार को बचाने हेतु ई-कॉमर्स पॉलिसी एवं रिटेल ट्रेड पॉलिसी बनाने एवं लागू करने की मांग की

व्यापारी नेता संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी को केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीता रमण एवं केंद्रीय वाणिज्य मंत्री श्री पीयूष गोयल के नाम का पत्र सोपा

व्यापारियों ने वाणिज्य बंधु की बैठक में दीपावली से पहले प्रमुख बाजारो से अतिक्रमण हटाने तथा खराब सड़कों को सही करवाने का विषय उठाया

जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दीपावली से पहले सड़के ठीक करवाने के निर्देश दिए

आदर्श व्यापार मंडल ने बादशाह नगर, सर्वोदय नगर चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा लगाई गई अस्थाई बेरीकेटिंग को खुलवाने की मांग की

लखनऊ : कलेक्ट्रेट में जिलाधिकारी महोदय की अध्यक्षता में वाणिज्य बंधु की बैठक आयोजित हुई बैठक में उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता, प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, ट्रांसगोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम शामिल हुए
संगठन अध्यक्ष संजय गुप्ता ने जिलाधिकारी को वर्तमान में व्यापारियों के सामने जीएसटी के कारण आ रही समस्याओं एवं विसंगतियों के समाधान के लिए केंद्रीय वित्त मंत्री श्रीमती निर्मला सीतारमण के नाम 20 सूत्रीय सुझावों एवं मांगों का पत्र दिया तथा रिटेल सेक्टर के व्यापारियों को विदेशी ई-कॉमर्स कंपनियों के कारणआ रही परेशानियों से बचने के लिए रिटेल ट्रेड पॉलिसी एवं ई-कॉमर्स पॉलिसी बनाने हेतु केंद्रीय वाणिज्यं मत्री श्री पीयूष गोयल के नाम का पत्र सोपा
व्यापारियों ने वाणिज्य बंधु की बैठक में दीपावली से पहले प्रमुख बाजारो से अतिक्रमण हटाने तथा खराब सड़कों को सही करवाने का विषय उठाया
आदर्श व्यापार मंडल ट्रांस गोमती अध्यक्ष अनिरुद्ध निगम ने बादशाह नगर, सर्वोदय नगर चौराहे पर यातायात पुलिस द्वारा लगाई गई अस्थाई बेरीकेटिंग को खुलवाने की मांग की
जिलाधिकारी ने संबंधित अधिकारियों को दीपावली से पहले सड़के ठीक करवाने के निर्देश दिए
तथा प्रमुख बाजारों से अतिक्रमण हटवाने के लिए एक बैठक अलग से कर के कार्य योजना बनाने का आश्वासन दिया बैठक में अपर जिलाधिकारी भी उपस्थित रहे
बैठक में व्यापारियों ने अपर जिलाधिकारी के समक्ष वाणिज्य बंधु की बैठक के मुद्दों को समय सीमा के अंतर्गत हल करवाने का मुद्दा भी उठाया व्यापारियों ने कहा वाणिज्य बंधु की बैठक में उठाए गए मुद्दे लंबे समय तक लंबित रहते हैं तथा विभाग आपस में केवल पत्राचार ही करते रहते हैं
अपर जिलाधिकारी ने इस बैठक के मुद्दे अगली बैठक तक हल करने का अधिकारियों को निर्देश दिया तथा अगली बैठक में उसकी समीक्षा करने का वादा किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button