अभियंता दिवस समारोह के रूप में मनाया गया भारत रत्न महान अभियंता सर मोक्षगुंडम विश्वेश्वरैया का 164वां जन्म दिवस
लखनऊ : सेवा निवृत्त सिंचाई अभियंता कल्याण समिति उत्तर प्रदेश के तत्वावधान में भारत रत्न इं एम विश्वेश्वरैया जी के 164वें जन्म दिवस अवसर पर 16 सितंबर 2024 को सायं 6:30 बजे अभियन्ता दिवस समारोह का आयोजन सिंचाई विभाग के परिकल्प भवन सभागार, तेलीबाग, लखनऊ में किया गया। उक्त समारोह में सिंचाई विभाग के 250 से अधिक सेवानिवृत्त अभियंताओं ने सपरिवार प्रतिभाग किया। समारोह में सिंचाई एवं जल संसाधन विभाग के कई सेवानिवृत्त प्रमुख अभियंता, मुख्य अभियन्ता एवं अन्य वरिष्ठ सेवानिवृत्त अभियंता उपस्थित हुए। उक्त समारोह में श्री स्वतंत्र देव सिंह, माननीय मंत्री जल शक्ति, उत्तर प्रदेश सरकार मुख्य अतिथि के रूप में पधारे।
कार्यक्रम का शुभारंभ परंपरागत रूप से मुख्य अतिथि द्वारा दीप प्रज्जवलित कर एवं भारत रत्न इंजीनियर एम० विश्वेश्वरैया जी के चित्र पर माल्यार्पण कर किया गया। इं एम एच ज़ैदी, सांस्कृतिक सचिव द्वारा सर एम विश्वेश्वरैया जी के बारे में सूक्ष्म परिचय दिया गया। इस अवसर पर संस्था द्वारा प्रकाशित पत्रिका “वैचारिकी” का विमोचन भी मुख अतिथि द्वारा किया गया। समिति के अध्यक्ष इं देवेंद्र मोहन द्वारा अपने संबोधन में मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत करते हुए भारत रत्न इं एम विश्वेश्वरैया जी के जीवन के घटनाक्रम के बारे में अवगत कराया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि द्वारा 80 वर्ष वा अधिक के वरिष्ठ अभियंताओं को अंग वस्त्र तथा स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। मुख्य अतिथि जी द्वारा अभियंता समुदाय विशेष रूप से सिंचाई विभाग के गौरवशाली इतिहास का स्मरण करते हुए देश के महान अभियन्ता एम विश्वेश्वरैया जी के व्यक्तित्व पर प्रकाश डालते हुए उनके आदर्शों पर चलने का आवाहन किया गया।
संस्था के सचिव इं क़ायम रज़ा रिज़वी द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि तथा विशिष्ठ अतिथियों का स्वागत करते हुए भारी संख्या में कार्यक्रम में पधारे सेवा निवृत्त वरिष्ठ अभियंताओं वा मीडिया एवं प्रेस से पधारे आमंत्रित अतिथियों का आभार व्यक्त किया गया। उनके द्वारा समिति के सभी पदाधिकारियों के प्रयासों एवं भरपूर सहयोग करने के लिए आभार एवं धन्यवाद ज्ञापित किया गया। कार्यक्रम के संयोजक इं राकेश कुमार द्वारा समारोह के मुख्य अतिथि को उनके द्वारा बहुमूल्य समय देने के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया तथा समारोह में उपस्थित सभी अतिथियों को धन्यवाद दिया। अंत में संस्था के उपक्ध्यक्ष इं विश्व राज मेहरोत्रा द्वारा विगत वर्षों में दिवंगत हुए अभियंताओं को श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
समारोह के द्वितीय सत्र में सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसका संचालन सांस्कृतिक सचिव इं एम एच ज़ैदी द्वारा किया गया। सांस्कृतिक कार्यक्रम में समिति के पदाधिकारियों सहित विभिन्न अभियंताओं एवं उनके पारिवारिक सदस्यों द्वारा समूह नृत्य, गायन वा अन्य कार्यक्रम प्रस्तुत करके उपस्थित अतिथियों का मनोरंजन किया गया। अंत में सांस्कृतिक कार्यक्रम में भाग लेने वाले सभी कलाकारों को स्मृति चिन्ह प्रदान कर सम्मानित किया गया।
अंत में संस्था के सचिव क़ायम रज़ा रिज़वी द्वारा समारोह आए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया गया।



