उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्ट्रीट खाद्य विक्रेताओं के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा पंचायत घर सेक्टर 15 नोएडा में कैंप आयोजित

नोएडा : स्ट्रीट खाद्य विक्रेताओं के लिए खाद्य सुरक्षा विभाग द्वारा निःशुल्क जागरूकता कैंप साथ ही फ्री हाइजीन किट और FSSAI द्वारा FoSTaC सर्टिफिकेट देने के लिए पंचायत घर सेक्टर 15 नोएडा पर कैंप का आयोजन किया।

कैंप में पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन सीटू के महामंत्री गंगेश्वर दत्त शर्मा, यूनियन की कार्यकर्ता भारती गुप्ता आदि के नेतृत्व में सैकड़ो वेंडर्स को सर्टिफिकेट दिए गए।

यूनियन की पदाधिकारी भारती गुप्ता ने बताया कि जिन वेंडर्स के सर्टिफिकेट नहीं बने हैं वे सोमवार 9 सितंबर 2024 को प्रातः 9:30 बजे नयाबांस सेक्टर- 15 नोएडा पंचायत घर पर आकर अपना सर्टिफिकेट बनवा सकते हैं।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button