उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़े को लेकर अपर निदेशक चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण ने बैठक ली

लखनऊ : राष्ट्रीय नेत्रदान पखवाड़ा कार्यक्रम के अंतर्गत 7 – 9 को अपर निदेशक, चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण , लखनऊ मंडल , लखनऊ डॉ. जी पी गुप्ता ने अपने कार्यालय में समस्त कर्मचारी एवं अधिकारियों को नेत्रदान से जुड़ी सभी अहम जानकारियां देते हुए नेत्रदान का संकल्प लिया।

कार्यालय के सभी लोगों को नेत्रदान करने के लिए प्रेरित किया जिसके क्रम में कार्यालय के सभी कर्मचारी एवं अधिकारियों ( कुल 16 लोग ) ने नेत्रदान करने के लिए डायरेक्टरेट जनरल ऑफ़ हेल्थ सर्विसेज , मिनिस्ट्री ऑफ़ हेल्थ एंड फैमिली वेलफेयर , गवर्नमेंट ऑफ़ इंडिया के तरफ से नेशनल ऑर्गन एंड टिशु ट्रांसप्लांट ऑर्गेनाइजेशन के निर्धारित फार्म पर रजिस्टर्ड किया ।

सर्वेश पाटिल (नेत्र परीक्षण अधिकारी) कार्यालय अपर निदेशक चिकित्सा स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण लखनऊ मंडल लखनऊ ने बताया कि राष्ट्रिय नेत्रदान पखवाड़े कोलेकर आम जनता को प्रौत्साहित किया जा रहा हैं.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button