उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सिक्कों से बनी दुनिया की सबसे बड़ी गणेश प्रतिमा का फीनिक्स यूनाइटेड मॉल लखनऊ में हुआ अनावरण

लखनऊ : फीनिक्स यूनाइटेड मॉल, लखनऊ ने इस गणेश चतुर्थी पर एक अनूठा और विश्व रिकॉर्ड बनाने वाला आयोजन किया। इस अवसर पर दुनिया की सबसे बड़ी गणेश जी की मूर्ति का अनावरण किया गया, जिसे सिक्कों से बनाया गया है। यह आयोजन एशिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स और इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड्स में दर्ज होने की ओर अग्रसर है।

इस मूर्ति की विशेषता इसकी विशालता और बारीकी है। गणेश जी की मूर्ति की लंबाई 15 फीट, ऊंचाई 8 फीट और गहराई 5 फीट है, जिसका वजन 400 किलोग्राम से अधिक है। इसमें ₹1,00,000 से अधिक के विभिन्न मूल्य वाले के सिक्कों का उपयोग किया गया है।

फीनिक्स मॉल के सीनियर सेंटर डायरेक्टर, संजीव सरीन ने कहा, “हमने हमेशा कुछ खास करने की कोशिश की है, और इस बार हम एक ऐसा कुछ करना चाहते थे जो न सिर्फ लखनऊ बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय हो। हम आशा करते हैं कि यह अनोखी गणेश जी की मूर्ति लोगों को प्रेरित करेगी और इस गणेश चतुर्थी को और भी खास बनाएगी।”

इस आयोजन ने न केवल भक्तों बल्कि आम जनता का भी ध्यान आकर्षित किया, और मॉल में एक उत्सव का माहौल बना दिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button