उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल रेल प्रबंधक का वाराणसी जं.(कैंट) स्टेशन पर आगमन

वाराणसी जं.एवं निकटवर्ती स्टेशनों का किया निरीक्षण,प्रगतिशील कार्यों की प्राप्त की जानकारी

लखनऊ : उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल के मण्डल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा का अपने निरीक्षण कार्यक्रम के तहत वाराणसी जं (कैंट) स्टेशन पर आगमन हुआ।अपने इस कार्यक्रम के तहत उन्होंने मंडल के अन्य अधिकारियों के साथ वाराणसी जं. सहित अन्य निकटवर्ती स्टेशनों का गहन निरीक्षण किया तथा इन स्टेशनों पर चल रहे विकास कार्यों की प्रगति की जानकारी प्राप्त की।

इस निरीक्षण में सबसे पहले मंडल रेल प्रबंधक ने वाराणसी जं.पर स्थित हेल्थ यूनिट में पहुंचकर वहां की व्यवस्थाओं को परखा तथा पौधारोपण किया। इसके बाद उन्होंने स्टेशन के परिसर का निरीक्षण किया और उसके उपरांत प्लेटफार्म संख्या 05 एवं लाइन संख्या 05 पर निर्माणाधीन कार्य का निरीक्षण किया। उन्होंने विश्रामालय, टीटीई लॉबी, बुकिंग ऑफिस, आरक्षण कार्यालय, आरपीएफ कार्यालय सहित अन्य ऑफिसों का निरीक्षण किया तथा स्टेशन पर यात्रियों की सुविधा से संबंधी स्थलों को अधिक से अधिक उपलब्ध करने की बात कही।


निरीक्षण को आगे बढ़ाते हुए उन्होंने वाराणसी से जिवनाथपुर के मध्य विंडो ट्रेलिंग करते हुए रेलपथ की संरक्षा को परखा एवं व्यासनगर स्टेशन पर पहुंचकर वहां गुड्स शेड एवं अमृत भारत स्टेशन योजना के अंतर्गत किए जाने वाले निर्माण कार्यों को जांचा। इस निरीक्षण के दौरान उन्होंने वाराणसी जं. स्टेशन पर उपस्थित मीडिया कर्मियों के साथ संवाद भी किया तथा सायंकाल जिला प्रशासन एवं रेलवे के मध्य आयोजित होने वाली मीटिंग में सम्मिलित हुए। इस निरीक्षण में अपर मंडल रेल प्रबंधक, वाराणसी, श्री लाल जी चौधरी तथा निर्माण विभाग के अधिकारियों सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button