उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

जश्न ए आजादी ट्रस्ट और पत्रकार एसोसिएशन ने अमर शहीदों को दी श्रद्धांजलि

लखनऊ। हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी जश्न ए आजादी ट्रस्ट एवं उत्तर प्रदेश जिला मान्यता प्राप्त पत्रकार एसोसिएशन द्वारा देश की आजादी के लिए अपने प्राण गवानें वाले वीर शहीदों की याद में “एक शाम वीर शहीदों के नाम” कार्यक्रम का आयोजन शहीद स्मारक स्थल पर किया गया।

कार्यक्रम में अमर शहीदों की याद में 77 मोमबत्ती और दीप जलाकर एवम पुष्प अर्पित करके उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किया गया।
इस अवसर पर सर्व समाज के प्रतिनिधि और उपस्थित थे।
कार्यक्रम में पी.ए.सी. बैंड द्वारा देश भक्ति पर तराने पेश किए गये।
भारत माता की जय, वन्देमातरम के नारों से पूरा शहीद स्मारक गुंजायमान हो गया।इस अवसर पर ट्रस्ट के लोगो ने कारगिल पार्क में वीर शहीदों की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण करके उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।आयोजन में
पूर्व उप मुख्यमन्त्री डॉक्टर दिनेश शर्मा कार्यक्रम के मुख्य अतिथि थे।इस अवसर पर डॉक्टर दिनेश शर्मा ने कहा कि आजादी के इस महापर्व में हम विकसित भारत के रुप में दुनिया में अपनी पहचान बनाते जा रहे हैं।
जश्न ए आजादी ट्रस्ट के अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा ने कहा कि खुशी के इन पलों में हम अपने वतन की कुर्बानी देने वाले क्रांतिकारियों को कभी ना भूलें।15 अगस्त और 26 जनवरी देश के सबसे बड़े त्योहार हैं।
कार्यक्रम का संचालन अब्दुल वहीद और वामिक खान ने किया।
सांय 7 बजे राष्ट्रीय गान के साथ कार्यक्रम समाप्त हुआ।आयोजन में आए हुए सभी अतिथियों का जुबैर अहमद,मुर्तुजा अली और अब्दुल वहीद ने स्वागत किया।
आयोजन में जश्न ए आजादी ट्रस्ट की चेयर पर्सन रजिया नवाज,अध्यक्ष मुरलीधर आहूजा,महामंत्री निगहत खान,कोषाध्यक्ष वामिक खान,संस्थापक सदस्य अब्दुल वहीद, जुबैर अहमद,मुर्तज़ा अली,सुशील दुबे,अब्दुल अज़ीज़ सिद्दीकी,इमरान कुरैशी,फरहा रिज़वी,महेश दीक्षित, वेद व्रत बाजपेई,मनीष मिश्रा,देवकी नंदन मिश्रा ,प्रिंस आर्या,अभय अग्रवाल,तौसीफ हुसैन,मौलाना मुश्ताक,परवेज़ अख्तर,कुदरत उल्ला खान,शाहिद,आफाक मंसूरी,सनी गाँधी,योग गुरु के. डी. मिश्रा,डॉक्टर उमंग खन्ना,डॉक्टर आदर्श त्रिपाठी,
प्रदीप सिंह बब्बू,इमरान कुरेशी, अवधेश सोनकर,रुबी राज सिन्हा, अमरजीत,अब्दुल रसीद,भानुप्रताप सिंह,आरिफ़ मुकीम, सहित बड़ी संख्या में ट्रस्ट के कार्यकर्ता और आम नागरिक इस कार्यक्रम में उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button