उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर उपाध्यक्ष पालिका परिषद ने नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया

नई दिल्ली : नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) के उपाध्यक्ष सतीश उपाध्याय ने 78वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लिया। इस अवसर पर उन्होंने नवयुग स्कूल-सरोजिनी नगर और जनपथ मार्केट में ध्वजारोहण किया। नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर में आयोजित कार्यक्रम में भाग लिया.

श्री उपाध्याय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर नवयुग स्कूल, सरोजिनी नगर में आयोजित कार्यक्रम का उदघाटन किया। इस अवसर पर एनडीएमसी के शिक्षा निदेशक श्री शुभंकर घोष, सेवा मेडल और नवयुग स्कूल के पूर्व छात्र, कर्नल संदीप शर्मा उपस्थित थे। कार्यक्रम में प्रधानाचार्य, शिक्षक, और सैकड़ों छात्र-छात्राएं शामिल हुए। बच्चों ने बैंड की धुन पर प्रस्तुति दी । इस अवसर छात्र-छात्राओ द्वारा बनाई गई चित्रकला प्रदर्शनी का उद्घाटन किया गया।

जनपथ मार्केट में ध्वजारोहण

श्री उपाध्याय ने जनपथ तहबाजारी मार्केट व्यापारी संघ द्वारा आयोजित स्वतंत्रता दिवस समारोह में ध्वजारोहण किया। उन्होंने व्यापारी संघ का आभार व्यक्त किया और नागरिकों से अपने घरों और आस पास तिरंगा प्रदर्शित करने की अपील की। उन्होंने इस अवसर पर भारतीय अर्थव्यवस्था में स्ट्रीट वेंडरों के महत्वपूर्ण योगदान को रेखांकित कियदा कर्मचारियों के स्थाईकरण की महत्वपूर्ण सूचना दी

श्री उपाध्याय ने स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर एनडीएमसी के संविदा कर्मचारियों के स्थाईकरण के लिए महत्वपूर्ण सूचना दी । उन्होंने बताया कि 16 अगस्त, 2024 को होने वाली एनडीएमसी की बैठक में संविदा कर्मचारियों के बाकी बचे पदों के स्थाईकरण के लिए मंजूरी दी जाएगी। यह निर्णय पूर्व बैठक में नई दिल्ली की सांसद सुश्री बांसुरी स्वराज और एनडीएमसी के मुख्य सचिव एवं अध्यक्ष श्री नरेश कुमार और अन्य माननीय सदस्यों की अध्यक्षता में लिया गया था। एनडीएमसी की बैठक में सभी वर्गों के भर्ती नियमों (RRs) में संशोधन कर संविदा कर्मचारियों की लंबित मांगों को पूरा किया जाएगा।

‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ का आयोजन

श्री उपाध्याय ने नवयुग स्कूल के छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए बताया कि 14 अगस्त को ‘विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस’ के रूप में मनाने का उद्देश्य भारत की वर्तमान और भावी पीढ़ियों को विभाजन के समय हुए अत्याचारों और वेदनाओं की याद दिलाना है। उन्होंने कहा कि भारत का विभाजन एक गहरा घाव है जो आज भी हमारे देश को महसूस होता है। विभाजन के परिणामस्वरूप लाखों लोग विस्थापित हुए और असंख्य जानें गईं।

उन्होंने कहा कि विभाजन विभीषिका दिवस का इतिहास अधिक पुराना नहीं है। 15 अगस्त 2021 को लाल किले से अपने भाषण में, विभाजन के पीड़ित लाखों लोगों की पीड़ा, कष्ट और दर्द को प्रकाश में लाने के लिए 14 अगस्त को “विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस” के रूप में मनाने की घोषणा माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने 14 अगस्त 2021 को यह ऐलान किया कि हर साल अब 14 अगस्त को विभाजन विभीषिका स्मृति दिवस के रूप में मनाया जाएगा। तब से हर साल 14 अगस्त के दिन विभाजन विभीषिका दिवस मनाया जाता है। इसका उद्देश्य भारतीयों को सामाजिक विभाजन, वैमनस्य को दूर करने और एकता, सामाजिक सद्भाव और मानव सशक्तिकरण की भावना को और मजबूत करने की आवश्यकता को याद दिलाता है।

श्री उपाध्याय ने कहा कि हम सभी को स्वतंत्रता सेनानियों के बलिदानों को याद रखना चाहिए और उनके सपनों का भारत बनाने के लिए निरंतर प्रयास करना चाहिए।

उपाध्यक्ष का संदेश

श्री उपाध्याय ने कहा कि हमारा भारत एक लंबा और कठिन सफर तय कर चुका है। आज हम एक विकासशील राष्ट्र हैं, और हमारा लक्ष्य एक विकसित और आत्मनिर्भर भारत का निर्माण करना है। प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में, विकसित भारत, आत्मनिर्भर भारत का सपना साकार हो रहा है। 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में देखने का प्रधानमंत्री का विजन है।

उन्होंने इस स्वतंत्रता दिवस पर देश को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने का संकल्प लेने की अपील की और कहा कि हमने आजादी के 75 साल पूरे कर लिए हैं, और अब हमारा कर्तव्य है कि हम अपने देश को आर्थिक महाशक्ति के रूप में स्थापित करें। हमें भारत को एक ऐसा राष्ट्र बनाना है जो न केवल आत्मनिर्भर हो, बल्कि विश्व का नेतृत्व भी करे। हमारे प्रधानमंत्री जी का यह विजन है कि हम 2047 तक भारत को एक पूर्ण विकसित राष्ट्र के रूप में देखें, जहां हर नागरिक को समान अवसर मिले, और हम अपनी पहचान विश्व में सबसे शक्तिशाली और आत्मनिर्भर राष्ट्र के रूप में स्थापित करें।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button