उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा बाइक रैली को रवाना किया

लखनऊ : मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को प्रातः अपने सरकारी आवास पांच कालिदास मार्ग से भारतीय जनता पार्टी लखनऊ महानगर द्वारा आयोजित तिरंगा यात्रा बाइक रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया और आरंभ में स्वयं भी तिरंगा झंडा हाथ में लेकर पैदल ही तिरंगा यात्रा की अगुवाई की।

इस मौके पर कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही, राज्यसभा सांसद संजय सेठ, महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी , विधायक डॉक्टर नीरज बोरा, ओपी श्रीवास्तव, पूर्व मंत्री महेंद्र सिंह, युवा मोर्चा प्रदेश अध्यक्ष प्रांशु दत्त द्विवेदी समेत भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे।

यात्रा रवाना करने से पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने संबोधन में कहा कि प्रधानमंत्री मोदी जी के नेतृत्व में भारत दुनिया की तीसरी बड़ी आर्थिक शक्ति बनने की ओर अग्रसर है। भारत का तीसरी बड़ी शक्ति बनने का मतलब 140 करोड़ भारतवासियों के चेहरे पर खुशहाली लाना है।140 करोड़ भारतवासियों को भारत की समृद्धि में प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में एकजुट होकर के इस अभियान का हिस्सा बनना होगा।
दो वर्ष पहले आजादी के अमृत महोत्सव से जुड़कर पंच प्रण का संकल्प लिया था। हर घर तिरंगा के माध्यम से भारत के आन, बान, शान का प्रतीक तिरंगा लहराने का काम किया था। मुझे प्रसन्नता है कि 2022-23 में उत्तर प्रदेश में 5 करोड़ से अधिक घरों पर तिरंगा लहराने का कीर्तिमान स्थापित किया था। गत वर्ष भी आजादी के अमृत कल के प्रथम वर्ष में उत्तर प्रदेश में लगभग साढ़े चार करोड़ घरों पर तिरंगा लहराया गया था।

पार्टी के सभी कार्यकर्ता इस अभियान के सहभागी बन रहे हैं। युवा मोर्चा के उत्साही कार्यकर्ता भारतीय जनता पार्टी के मार्गदर्शन में तिरंगा यात्राएं निकाल रहे हैं। तमाम सामाजिक ,सांस्कृतिक संगठन द्वारा भी इस अभियान में सहभागिता की जा रही है।
मीडिया प्रभारी प्रवीण गर्ग ने बताया कि युवा मोर्चा अध्यक्ष मानवेंद्र सिंह, महामंत्री अभिषेक गुप्ता के नेतृत्व में बड़ी संख्या में युवा कार्यकर्ता बाइक पर तिरंगा झंडा लहराते हुए भारत माता की जय और वंदे मातरम के जयकारों के साथ बाइक रैली में सम्मिलित हुए। बड़ी संख्या में महिलाएं भी तिरंगा यात्रा का हिस्सा बनी।

तिरंगा यात्रा में महानगर महामंत्री राम अवतार कनौजिया, विवेक तोमर,अशोक तिवारी,सौरभ वाल्मीकि, राकेश सिंह, घनश्याम अग्रवाल, हेमंत दयाल, विजय भुर्जी, राहुल गुप्ता, राकेश पांडे, कृष्ण प्रताप सिंह, लव कुश त्रिवेदी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता सम्मिलित हुए।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button