वीरेन्द्र सचदेवा एवं हर्ष मल्होत्रा के नेतृत्व में कृष्णा नगर में निकली विशाल तिरंगा यात्रा
हर घर तिरंगा अभियान इस देश के एकता और अखंडता को बनाए रखने का एक प्रयास है : हर्ष मल्होत्रा

नई दिल्ली : प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के आव्हान पर देश भर में भाजपा संगठन द्वारा आयोजित की जा रही तिरंगा यात्राओं की श्रृंखला में आज दिल्ली में शाहदरा जिला के द्वारा कृष्णा नगर विधानसभा में विशाल तिरंगा यात्रा का आयोजन किया।
यात्रा का नेतृत्व दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा एवं केंद्रीय राज्य मंत्री श्री हर्ष मल्होत्रा ने किया।
विशाल तिरंगा यात्रा में बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ताओं के साथ ही क्षेत्रीय नागरिक सम्मलित हुए। विभिन्न स्थानों पर स्थानीय आर.डब्लू.ए. एवं व्यपारिक संगठनों के प्रतिनिधियों ने यात्रा में सम्मलित वीरेन्द्र सचदेवा एवं हर्ष मल्होत्रा और अन्य कार्यकर्ताओं का अभिनंदन किया।
यात्रा का संयोजन जिलाध्यक्ष श्री संजय गोयल ने किया और यात्रा में सम्मलित कार्यकर्ताओं में प्रमुख थे. अनिल बाजपेई, संदीप कपूर, पंकज लूथरा, नीमा भगत, अल्का राघव, मीनाक्षी शर्मा, राजू साईं, डा. अनिल गोयल, दीपक गाबा, रमेश गुप्ता, कैलाश जैन आदि।
दिल्ली बीजेपी अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा ने कहा कि यह तिरंगा यात्रा सिर्फ तिरंगा यात्रा नहीं है बल्कि यह तिरंगा यात्रा इस बात को याद दिलाती है कि इस देश की आन बान शान के लिए कितने लोगों ने अपनी कुर्बानी दी है। उन सभी कुर्बानियों को इस तिरंगा यात्रा के माध्यम से नमन करने का यह मौका है।
श्री सचदेवा ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी द्वारा इस हर घर तिरंगा अभियान की शुरुआत कि गई है। घर-घर में तिरंगा लहरा हमें स्वतंत्रता सेनानियों के प्रति नमन भवना को सुनिश्चित करना चाहिए।
उन्होंने कहा कि यह तिरंगा हमें राष्ट्र के प्रति समर्पित और राष्ट्र सेवा की भावना को बताता है इसलिए हमारा फर्ज है कि हम इस तिरंगे के आन बान शान के लिए किसी भी प्रकार का समझौता न करें।
केंद्रीय राज्य मंत्री हर्ष मल्होत्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान इस देश के एकता और अखंडता को बनाए रखने का एक प्रयास है। तिरंगा हमें जोड़ना सिखाता है, एक दूसरे के साथ मिलकर आगे बढ़ना सिखाता है। इसलिए इस अभियान को सफल बनाने के लिए हम सभी दिल्ली वासियों को अपने घर पर एक तिरंगा राष्ट्र के नाम जरूर लगाना चाहिए।


