उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सावन उत्सव और एक पौधा अपनों के नाम संकल्प

सरोजिनी नगर ,लखनऊ । संस्कृति और सभ्यता को प्रदर्शित करने वाला तीज पर्व सावन मास के शुभ अवसर पर सर्वजन हिताय संरक्षण समिति के तत्वावधान में संपन्न हुआ।

सरोजिनी नगर के फोर सीजन बैंक्विट हॉल में आयोजित आयोजन में सरोजनी नगर सहित अन्य ब्लॉकों से आई हुई महिलाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश स्तुति के साथ और शिव रुद्राष्टक के गान के साथ किया गया। महिलाओं ने स्वयं वाद्य यंत्रों को बजाया जिसमें दीपा त्रिवेदी,गुड्डी ,अर्चना सिंह और शैलजा सचान ने सुरमय महिलाओं के गानों में साजों का साथ मधुरता से दिया।
भगवान शंकर के चित्र के सामने सरोजनी नगर के छह महिला मंडल अध्यक्ष साधना गुप्ता, नीता दीक्षित,पूजा सिंह , प्रियंका सिंह ,मधु चौरसिया, माधवी देवी ,हिंद नगर की पूर्व पार्षद नेहा सौरभ सिंह संगठन की वरिष्ठ सदस्य नीता खन्ना,मंजुलिकाअशोक, कुसुम श्रीवास्तव, सर्वजन हिताय संरक्षण समिति से उषा त्रिपाठी रश्मि प्रधान ने दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम का शुभ आरम्भ किया।कार्यक्रम का संचालन रीना त्रिपाठी ने किया।


गणेश जी की वंदना के साथ डॉक्टर निरुपमा मिश्रा ने अपना नृत्य प्रस्तुत किया तो अर्चना सिंह के शिव भजन ने उपस्थित सैकड़ो महिलाओं को भक्ति में कर दिया। मंडल अध्यक्ष पूजा सिंह, सरोज बाला सोनी और काव्या खन्ना ने कविता के माध्यम से सावन के विभिन्न रंग सभी साथियों के सामने रखें। महिलाएं यदि स्वस्थ रहेगी तभी अपने परिवार और देश के विकास में योगदान दे पाएगी ,इसके लिए डॉक्टर निरूपा मिश्रा, डॉक्टर प्रियंका मौर्या और डॉक्टर रानू सिंह ने स्वास्थ्य विषयक और सर्वाइकल कैंसर के प्रति जानकारी प्रदान कर महिलाओं को जागरूक किया।
स्वर्ण गुप्ता, आकांक्षा गौर अनिता भंडारी ,अर्चना बोहरा ने लोकगीतों पर अपनी प्रस्तुति दी तो वही राजस्थानी नृत्य नेहा सिंह आरोही शुक्ला अनुष्का मिश्रा ने विभिन्न प्रदेशों के लोक नृत्य प्रस्तुत किए ।अंजू पांडे की कजरी विनीत दीक्षित और साथियों के सावन गीत ने सभी को झूमने के लिए विवश किया। शिक्षकों की तरफ से सुमन दुबे, क्षमा सिंह, उषा त्रिपाठी ,निशा सिंह, रेनू त्रिपाठी , रजनी पांडे,नीतू वर्मा, प्रतिभा त्रिवेदी,प्रेमलता ने सामूहिक प्रस्तुति के माध्यम से सभी को सावन के विभिन्न रंग अपने गीत और नृत्य से प्रस्तुत किए। समूह की वरिष्ठ सदस्य माहेश्वरी द्विवेदी को सभी ने उनके काम और महिलाओं के प्रति समर्पण के भाव के कारण हरियाली क्वीन का खिताब श्वेता गोयल और पूर्व पार्षद नेहा सौरव सिंह ने प्रदान किया वही बेहतरीन प्रदर्शन के लिए सुवर्णाऔर आकांशा को ताज पहना कर सम्मानित किया गया।
प्रकृति के सौंदर्य और भगवान शिव पार्वती के समर्पण के भाव के साथ सावन मास में मनाया जाने वाला सावन उत्सव महिलाओं को कजरी तीज के आयोजन के साथ सोलह सिंगार और प्रकृति के साथ आस्था के प्रतीक हरे रंग को समर्पित रहता है। हरा रंग जो की उर्वरा ,सौंदर्य, ऊर्जा ,धन संपत्ति और वैभव का प्रतीक है को समर्पित रहता है इसी के तहत सभी महिलाओं ने हरे रंग के परिधान के साथ हाथों में मेहंदी लगाकर देश और पूरी दुनिया के स्वास्थ्य और सुख समृद्धिऔर खुशहाली की कामना की।
कार्यक्रम में भेंट स्वरूप प्राप्त तोहफे और एक पौधा अपनों के नाम अभियान के तहत तुलसी का पौधा लेकर सभी ने सर्वजन हिताय संरक्षण समिति को धन्यवाद दिया और तुलसी के पौधे को समृद्धि के प्रतीक के रूप में अपने घर में लगाने का संकल्प लिया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button