उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

आज देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों में छात्रों का दमन हो रहा है : अजय राय

लखनऊ : अखिल भारतीय छात्र संगठन एनएसयूआई मध्यजोन के पदाधिकारियों की एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ के रकाबगंज स्थित आर.के. पैलेस में एन.एस.यू.आई. मध्यजोन के अध्यक्ष अनस रहमान की अध्यक्षता में संपन्न हुई। बैठक में उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय तथा प्रदेश उपाध्यक्ष  विश्वविजय सिंह भी मौजूद रहे।

बैठक में उपस्थित एन.एस.यू.आई. कार्यकर्ताओं का उत्साहवर्धन करते हुए प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पूर्व मंत्री  अजय राय ने कहा कि आप आगे बढ़कर संघर्ष करो मेरा पूरा सहयोग और आशीर्वाद आपके साथ है। उन्होंने कहा कि आज देश और प्रदेश की भाजपा सरकारों में छात्रों का दमन हो रहा है।

श्री राय ने कहा कि यह लीक वाली सरकार है। हर जगह लीक-लीक-लीक। कहीं पर्चा लीक, कहीं सदन लीक, और तो और मंदिर गर्भगृह में भी लीक। इस लीक को रोकने के लिए मज़बूती से लड़ने की ज़रूरत है।

श्री राय ने कहा कि छात्र संगठनों के चुनाव पुनः बहाल किये जाने चाहिए इससे छात्रों में नेतृत्व करने की क्षमता विकसित होती है एवं गलत के विरोध के एक संगठित बल मिलता है।

बैठक में एन.एस.यू.आई के पदाधिकारी आकाश अवस्थी, राशि साहू, आर्यन मिश्रा, लालू कनौजिया, दिव्यांश शुक्ला, सुधांशु शर्मा, अंशुल यादव, फरीद हुसैन, आफताब जाफरी आदि पदाधिकारी शामिल रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button