उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन के पदाधिकारियों की बैठक में पत्रकारों की समस्याओं पर विचार

ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन पदाधिकारियो की ओर से दिया गया मुख्यमंत्री को सम्बोधित ज्ञापन

 

लखनऊ : ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय व प्रांतीय कार्यकारिणी की एक महत्वपूर्ण बैठक लखनऊ शहर के एक होटल में की गई, जिसमें पत्रकारों की समस्याओं पर विचार किया गया। इस अवसर पर ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन पदाधिकारियो की और से मुख्यमंत्री को संबोधित एक ज्ञापन मुख्य अतिथि सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी व भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी तथा पूर्व सूचना आयुक्त नरेंद्र श्रीवास्तव को दिया गया। ज्ञापन में पत्रकारों के हितों से जुड़ी विभिन्न मांगो को प्रमुखता से उठाया गया।

रविवार को लखनऊ के स्काई हाई होटल में आयोजित ग्रामीण अंचलीय पत्रकार एसोसिएशन की राष्ट्रीय व प्रांतीय पदाधिकारियों की महत्वपूर्ण बैठक में मुख्य अतिथि पीएन द्विवेदी सूचना आयुक्त तथा विशिष्ट अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अवनीश त्यागी तथा नरेंद्र श्रीवास्तव पूर्व सूचना आयुक्त, डॉ अशोक यादव संपादक दैनिक जागरण आदि ने संबोधित करते हुए कहा कि पत्रकारों को निष्पक्ष और निडर पत्रकारिता करने से कोई नहीं रोक सकता। वहीं पत्रकारों में एकजुट होकर निडर पत्रकारिता करने के लिए जोश भरा।

उन्होंने कहा कि पत्रकार समाज का आईना होता है जो शासन प्रशासन स्तर पर होने वाली सभी गतिविधियों से जनता को रूबरू कराता है। पत्रकारों को अपनी गरिमा बनाकर सच्ची पत्रकारिता करनी चाहिए और झूठी मिथ्या व भ्रामक खबरों से बचना चाहिए। अध्यक्षता करते हुए एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी ने पत्रकार एकता पर बल देते हुए कहा कि आज के समय में पत्रकारिता एक चुनौती भरा कार्य बन गया है। इसके लिए सभी पत्रकारों को एकजुट रहने की आवश्यकता है।

इस अवसर पर एसोसिएशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष अनिल चौधरी, संरक्षक डीसी वर्क, राष्ट्रीय महामंत्री चौधरी हरेंद्र सिंह के नेतृत्व में मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सूचना आयुक्त पीएन द्विवेदी को दिया गया, जिसमें देश के समस्त पत्रकारों को पत्रकार सुरक्षा कानून से सुरक्षित करने, पत्रकारों के खिलाफ फर्जी मुकदमे वापस लेने तथा मुकदमा दर्ज करने से पहले निष्पक्ष जांच कराई जाने, पत्रकारों के वाहनों पर पूरे देश में टोल फ्री सुविधा उपलब्ध कराने, ग्रामीण पत्रकारों व उनके परिजनों को आयुष्मान कार्ड की सुविधा प्राप्त कराने, पत्रकारों के लिए आवास हेतु भूमि व भवन सरकार की ओर से उपलब्ध कराए जाने, पत्रकार दुर्घटना बीमा सरकारी स्तर पर कराए जाने, ग्रामीण पत्रकारों को मानदेय की व्यवस्था कराने तथा पत्रकारों की वर्षों पुरानी चली आ रही पेंशन योजना की मांग की गई। वहीं जिला स्तर पर मान्यता व सलाहकार समिति में ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन से प्रत्येक जिले में जिला इकाई का कम से कम एक-एक सदस्य नामित किए जाने, पत्रकारों के आश्रित बच्चों की नि:शुल्क शिक्षा की व्यवस्था करने, ग्रामीण पत्रकारों सहित समस्त पत्रकारों का रेल यात्रा टिकट माफ करने तथा सरकारी बसों आदि में यात्रा फ्री करने की मांग की गई।

इस अवसर पर ग्रामीण अंचलिय पत्रकार एसोसिएशन के राष्ट्रीय व प्रादेशिक जिला संयोजक को जिला अध्यक्षों को संगठन का नियुक्ति तथा परिचय पत्र वितरित किए गए। कार्यक्रम को सफल बनाने में उत्तर प्रदेश के कार्यवाहक अध्यक्ष कमलेश त्रिपाठी, प्रांतीय महामंत्री मुनेंद्र त्यागी, दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष अनिल मलिक, जम्मू कश्मीर के प्रदेश अध्यक्ष जहूर अली शेख, राष्ट्रीय सचिव व अनुशासन समिति के अध्यक्ष विश्व बंधु शास्त्री, प्रांतीय सचिव धर्मपाल गिरी, राष्ट्रीय कोषाध्यक्ष रमेश चंद्र चौहान, मनोज कालीना बागपत जिला अध्यक्ष सुनील चौहान, अरविंद संज्ञा ललितपुर, मनोज कश्यप प्रदेश सचिव उस्मान अली, मेरठ जिला अध्यक्ष अतुल महेश्वरी आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा। इस अवसर पर सैकड़ो पत्रकार उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button