उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

मंडल पर वृक्षारोपण अभियान का व्यापक स्तर पर हुआ संचालन

पर्यावरण संतुलन एवं हरियाली की दिशा में मंडल का एक सार्थक प्रयास

लखनऊ : मंडल रेल प्रबंधक, एस. एम. शर्मा के कुशल दिशा- निर्देशन में निर्धारित नीतियों के तहत उत्तर रेलवे, लखनऊ मंडल पर लखनऊ एवं वाराणसी जं.सहित पूरे मंडल पर वृक्षारोपण अभियान का व्यापक स्तर पर संचालन किया गया। इस अभियान का उद्देश्य पर्यावरण में संतुलन स्थापित करते हुए हरित वातावरण को तैयार करना एवं रेलकर्मियों सहित आमजनमानस को इस कार्य से जोड़ते हुए उनको अधिक से अधिक पौधे लगाने के लिए प्रेरित करना है।

इस अभियान का प्रारंभ करते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने लखनऊ के चारबाग रेलवे स्टेशन के समीप स्थित रेलवे स्टेडियम में पहुंचकर स्वयं वृक्षारोपण किया एवं इसके उपरांत वहाँ उपस्थित अन्य अधिकारियों द्वारा भी वृक्ष रोपित किए गए।इस अभियान के अंतर्गत मंडल के सभी स्टेशनों, रेलवे कॉलोनियों, सभी प्रकार के विभागीय कार्यालयों के समीप, सभी रनिंग रूमों के परिसरों,विभिन्न यूनिटों एवं इकाइयों के आसपास के क्षेत्र,चिकित्सालय परिसर,समपार फाटकों के पास,प्रशिक्षण केंद्रों के समीप,डीज़ल शेड,रेलवे सुरक्षा बल के कार्यालयों एवं परिसरों सहित मंडल की परिधि में आने वाले अन्य सभी स्थानों को चिन्हित करते हुए व्यापक स्तर पर वृक्ष लगाए जाएंगे। मंडल के सभी विभागों की आपसी सहभागिता और साझा सहयोग से इस अभियान को संचालित किया जा रहा है।
इस विषय में मंडल रेल प्रबंधक, एस.एम. शर्मा ने अवगत कराया कि इस अभियान के द्वारा हम सभी को यह सुअवसर प्राप्त हुआ है, कि हम सामूहिक रूप से एकजुट होकर प्रकृति एवं पर्यावरण संतुलन की दिशा में अपने उत्तरदायित्वों का निर्वहन कर सकें।उन्होंने समस्त रेलकर्मियों का आवाहन करते हुए सभी को इस पुनीत कार्य के साथ जुड़ने की अपेक्षा की। इस अवसर पर स्टेडियम में अपर मंडल रेल प्रबंधक, श्री सचिन वर्मा सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button