उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

सीटू के नेतृत्व में वेंडर्स ने थानाध्यक्ष सेक्टर- 142, नोएडा से की मुलाकात

नोएडा :  गांव शहदरा सेक्टर -142, नोएडा पर प्रत्येक मंगलवार शाम के वक्त वर्षों वर्षों से लगते आ रहे सप्ताहिक बाजार के दुकानदारों को थाना सेक्टर- 142, नोएडा पुलिस द्वारा परेशान करने/ रोजगार करने से रोकने की शिकायत और बाजार को पूर्व की भांति लगने दिए जाने की मांग को लेकर आज वेंडर्स ने पथ विक्रेता कर्मकार यूनियन के महामंत्री व सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा, सीटू जिला सचिव रामस्वारथ के नेतृत्व में थानाध्यक्ष सैक्टर- 142, नोएडा से मुलाकात किया।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए सीटू जिलाध्यक्ष गंगेश्वर दत्त शर्मा ने बताया कि उक्त बाजार के दुकानदारों की समस्या को लेकर पहले भी थानाध्यक्ष व डीसीपी सेंट्रल नोएडा से मुलाकात कर ज्ञापन दिया गया है और आज फिर थानाध्यक्ष महोदय से मुलाकात कर बातचीत की गई जिसपर उन्होंने कल बाजार लगाते समय मौके पर मौजूद रहकर समस्या का समाधान करवाने का आश्वासन यूनियन के प्रतिनिधिमंडल को दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button