उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अभियान के अंतिम दिन 942 बूथों पर हुआ मोदी परिवार होली मिलन

लखनऊ :  कैंट विधानसभा कैंट मंडल तीन महात्मा गांधी विक्रमादित्य वार्ड के बूथ संख्या 281 एवम कैंट मंडल एक के बाबू कुंज बिहारी वार्ड में बूथ संख्या 209, लखनऊ मॉडल पब्लिक स्कूल में आयोजित मोदी परिवार- बूथ होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमे मुख्य अतिथि भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी उपस्थित रहे।

भाजपा महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारत सरकार रक्षा मंत्री लखनऊ सांसद राजनाथ सिंह द्वारा लखनऊ शहर को विश्वस्तरीय आधुनिक सुविधाओं से युक्त बनाने के लिए अनेक योजनाओं का लोकार्पण किया जा चुका है और अनेक परियोजनाएं चल रही है आने समय लखनऊ शहर की पहचान ब्रह्मोस मिसाइल के उत्पादकर्ता के नाम से जाना जाएगा।

विश्वस्तरीय गोमती नगर स्टेशन, अंतरराष्ट्रीय उड़ानों के विस्तार हेतु अमौसी एयरपोर्ट में टर्मिनल तीन की शुरुआत । लखनऊ वासियों को जाम से निजात के लिए 104 किलोमीटर लंबा आउटर रिंग रोड, फ्लाईओवर निमार्ण जैसी अनेक परियोजनाएं लखनऊ वासियों को समर्पित की जा चुकी है।
भाजपा लखनऊ महानगर द्वारा मोदी परिवार होली मिलन कार्यक्रम के अंतिम दिन 942 बूथों पर आयोजन किया कार्यकर्ता जन घर घर जाकर प्रधानमंत्री मोदी जी का राम राम कहकर होली की शुभकामनाएं दिया।

उक्त कार्यक्रम में नगर मंत्री योगेंद्र पटेल, पार्षद सरिता मिश्रा, मंडल अध्यक्ष राजन वर्मा, मंडल अध्यक्ष मानस बाहरी, पूर्व मंडल अध्यक्ष विनायक पाण्डेय, पूर्व पार्षद सुधीर मिश्रा, बूथ अध्यक्ष अजय अग्निहोत्री, बूथ अध्यक्ष अनुज गुप्ता एवं सम्मानित वरिष्ठजन व अन्य पदाधिकारी,कार्यकर्तागण उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button