उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं के लिए असीमित संभावनाएं :संजय गुप्ता

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व दिवस पर उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के कार्यालय पर संगोष्ठी एवं "विशिष्ट महिला सम्मान" का हुआ आयोजन

लखनऊ : उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के अयोध्या रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के पूर्व दिवस पर “आत्मनिर्भर एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महिला व्यापारियों की भूमिका” के विषय पर एक संगोष्ठी का आयोजन हुआ तथा इस अवसर पर व्यापारियों के हितों की रक्षा करने वाली तथा समाज में उत्कृष्ट करने वाली संगठन की 6 महिला पदाधिकारियों को प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा “विशिष्ट महिला सम्मान” से सम्मानित किया गया.

संगोष्ठी को संबोधित करते हुए उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता ने कहा पिछ्ले 10 वर्षों में व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं की संख्या में 30 गुना की वृद्धि हुई है तथा व्यापार एवं उद्योग के क्षेत्र में महिलाओं के लिए असीमित संभावनाएं हैं उन्होंने कहा कोविड में महिलाओं की बचत करने की प्रवृत्ति ने ही देश की अर्थव्यवस्था को बचाए रखने एवं मजबूत करने में अपने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है उन्होंने कहा महिलाओं को अधिक से अधिक व्यापार एवं स्वरोजगार के क्षेत्र में आना चाहिए व्यापार में असीमित संभावनाएं हैं आत्मनिर्भर एवं आधुनिक भारत के निर्माण में महिलाओं के सशक्त भूमिका रहेगी.

गोष्ठी में महिला वक्ताओं ने कहा महिलाओं के अंदर असीम संभावनाएं हैं यदि उनको अवसर मिले तो कुछ भी कर सकती हैं संगठन की नगर अध्यक्ष श्रीमती अनिला अग्रवाल ने कहा आज महिलाएं सभी क्षेत्रों में आगे बढ़कर काम कर रही हैं श्रीमती बिंदु जैन ने इस अवसर पर कहा ना नारी कमतर है ना पुरुष कमतर है ,एक नारी ,एक नारी का उत्थान करने का बीड़ा उठाएं तो सभी नारियो का कल्याण होगा.
अविनाश त्रिपाठी ने कहा छोटे-छोटे उद्योग एवं व्यापार से शुरू करें नगर अध्यक्ष हरजिंदर सिंह ने इस विषय पर बोलते हुए कहा महिलाओं को प्रोत्साहन मिले तो कुछ भी कर सकती हैं.

इस अवसर पर श्रीमती वर्तिका शुक्ला ,श्रीमती अंजलि मौर्य ,श्रीमती रितु सिंह ठाकुर ,श्रीमती आरती कपूर ,श्रीमती रेणु अग्रवाल, श्रीमती रीमा अग्रवाल को संगठन के प्रदेश अध्यक्ष संजय गुप्ता द्वारा विशिष्ट महिला सम्मान से सम्मानित किया गया.


गोष्ठी एवं सम्मान समारोह में अंजलि मोरिया, सुनीता राय, शिखा मिश्रा, मनोरमा मिश्रा, रेनू सिंह, रेनू अग्रवाल, ज्योति मेहरोत्रा कंचन यादव, रितु सिंह, मीनू सक्सेना, मीनू श्रीवास्तव प्रीति गुप्ता वीणा सोनी शिखा आरती कपूर प्राची डॉक्टर इंदु सुभाष कादंबरी देवी मंजू मिश्रा नीतू रस्तोगी सहित बड़ी संख्या में महिला व्यापारी उपस्थित रही कार्यक्रम में विशेष रूप से उत्तर प्रदेश आदर्श व्यापार मंडल के प्रदेश कोषाध्यक्ष मोहम्मद अफजल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष अविनाश त्रिपाठी नगर अध्यक्ष हरजिण्दर सिंह नगर महामंत्री राजीव शुक्ला मोहित कपूर मौजूद रहे.

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button