उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

अरविंद केजरीवाल सस्ती पब्लिसिटी के चक्कर में रहते है, यह ई.डी. सम्मन से खिलवाड़ ठीक नही है : वीरेन्द्र सचदेवा

नई दिल्ली  : दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है की दिल्ली के मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल सस्ती पब्लिसिटी के चक्कर में रहते हैं और इसके लिए वह नित नये राजनीतिक प्रपंच करते हैं, नित नित ब्यान बदलते हैं।

इसी क्रम में वह ई.डी. का हर सम्मन मिलने पर अपना नया प्रपंच प्रस्तुत करते हैं और उसी क्रम में आज उन्होने अपना अब तक का रूख बदलते हुऐ कहा है कि वह ई.डी. के सामने पेश होने को तैयार हैं पर 12 मार्च के बाद।

वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा है कि अरविंद केजरीवाल का यह ई.डी. के सामने पेश होने का नया रूख अब इसलिए आया है क्योंकि कांग्रेसी वकीलों से घिरे केजरीवाल यह जानते हैं की अब शीघ्र ही सम्मन मामले से जुड़ा न्यायालय भी उन्हे ई.डी. के समक्ष पेश होने को कहेगा।

दूसरी ओर केजरीवाल का 12 मार्च की तारीख चुनना यह भी दर्शाता है की वह ई.डी. सम्मन पर चर्चा को लोकसभा चुनाव घोषणा के आसपास रखना चाहते हैं पर अरविंद केजरीवाल समझ लें की ई.डी. सम्मन से खिलवाड़ ठीक नही है।

 

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button