उत्तर-प्रदेशनई दिल्लीबड़ी खबरलखनऊ

बड़ी सख्या में लोगो ने थामा बीजेपी का दामन

लखनऊ :भाजपा लखनऊ महानगर कार्यालय में कैंट विधानसभा की महिलाओं ने पार्षद गिरीश मिश्रा के नेतृत्व में ममता कश्यप के साथ बड़ी संख्या में आयी अन्य पार्टी के पदाधिकारियों ने लखनऊ महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी की उपस्थिति में सदस्यता ग्रहण की।

महानगर अध्यक्ष आनंद द्विवेदी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के नीतियों से प्रभावित होकर आज अन्य पार्टियों के पदाधिकारी और कार्यकर्ता भाजपा की सदस्यता ग्रहण कर रहे है। देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवम लखनऊ के सांसद केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी सभी वर्गो के लोगो को जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ मिले इसके लिए सतत कार्य कर रहे है।
उक्त अवसर पर कार्यालय मंत्री श्री दीपक कुमार शुक्ला, नगर कार्यसमिति सदस्य अंबेश प्रकाश मिश्रा, ज्ञान प्रकाश शुक्ला, एवम अन्य पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button